Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में मौसम ने बदली रंगत, पारे में गिरावट जारी, श्रीनगर शून्य से 0.8 नीचे, राजस्थान में गिरा 10 से 14 डिग्री तापमान

मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। नवम्बर अपने अंतिम दिनों में है और इसके साथ ही ठंड ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 6:46:13

देश में मौसम ने बदली रंगत, पारे में गिरावट जारी, श्रीनगर शून्य से 0.8 नीचे, राजस्थान में गिरा 10 से 14 डिग्री तापमान

नई दिल्ली। मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। नवम्बर अपने अंतिम दिनों में है और इसके साथ ही ठंड ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारत के मैदानी इलाकों में अब ठंड ने लोगों को गरम कपड़े निकालने को मजबूर कर दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को मौसम की बदली हुई रंगत दिखाई दी। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 नीचे दर्ज किया गया है। इसके अलावा धुंध की मोटी परत के चलते विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते घाटी के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सरकार से सर्दियों की छुट्टियां जल्दी करने की बात कही है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी रात के मौसम में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है।

रात में सताने लगी सर्दी


वहीं देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा सकता है। खासतौर पर रात के वक्त ठिठुरन अपना असर दिखाने लगी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाने लगा है। वहीं, उत्तरी-पश्चिमी गुजरात में यह 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच था। हालांकि अभी भी दिन में गर्मी बनी हुई है। यहां पर दिन का तापमान अभी भी 35 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर बना हुआ है।
कई जगह सिंगल डिजिट तक गिरावट

इसके अलावा उत्तरी भारत में दिन-प्रति-दिन ठंड का असर बढ़ता है। मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब के ज्यादातर हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 10 से 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बीते हफ्ते कई जगहों पर तो किसी-किसी दिन तापमान में सिंगल डिजिट तक गिरावट दर्ज की गई। ऐसा हाल पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी देखने को मिला। 16 नवंबर को रेवाड़ी जिले में 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा राजस्थान के सीकर जिला स्थित फतेहपुर 7.2 डिग्री के साथ सबसे कम तापमान वाली जगह है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अभी भी मिनिमम तापमान सिंगल डिजिट में नहीं पहुंचा है।

कश्मीर का ऐसा हाल

साफ आसमान के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में रात में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक विभिन्न जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे चला गया है। दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में माइनस 2.6 डिग्री, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 0.8 डिग्री तो गुलमर्ग में माइनस 1.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, धुंध के चलते विजिबिलिटी कम रही, जिसके चलते वाहनों, खासतौर पर स्कूली बसों को काफी परेशानी हुई। कड़कड़ाती ठंड में स्कूली बच्चे कांपते नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका