न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: India v/s Pakistan, धरे रह जाएंगे कागजी पहलू, मायने रखेगी भावनाओं और दबाव को झेलने की क्षमता, गुजरात अलर्ट मोड पर

वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की टीम प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी। इसका कारण केवल 7-0 की बढ़त नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 11:27:27

World Cup 2023: India v/s Pakistan, धरे रह जाएंगे कागजी पहलू, मायने रखेगी भावनाओं और दबाव को झेलने की क्षमता, गुजरात अलर्ट मोड पर

अहमदाबाद। वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की टीम प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी। इसका कारण केवल 7-0 की बढ़त नहीं है। परिस्थितियां, खिलाड़ियों की फॉर्म, टीम संतुलन हर चीज में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम बाबर आजम की अगुआई वाली टीम पर भारी दिखाई दे रही है। लेकिन भारत-पाकिस्तान की टीमें एक लाख 32 हजार लोगों के सामने मैदान पर उतरेंगी तब कागजी पहलू धरे के धरे रह जाएंगे। तब भावनाएं और दबाव झेलने की क्षमता मायने रखेगी।

किसी को बना सकता है हीरो, तो किसी खत्म कर सकता है करियर


भारत-पाकिस्तान मैच किसी को हीरो बना सकता है तो किसी का करियर खत्म भी कर सकता है। 2003 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर की पारी ने वसीम अकरम और वकार युनूस का करियर खत्म कर दिया था। 2004 में मुल्तान में वीरेंद्र सहवाग ने 309 रन की पारी खेली थी और दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक का करियर खत्म हो गया था। चेतन शर्मा को वर्ल्ड कप में भारत के लिए पहला हैट्रिक लेने से ज्यादा आखिरी गेंद पर छक्का खाने वाले गेंदबाज के तौर पर ज्यादा याद किया जाता। जावेद मियांदाद ने 1986 में छक्का लगाकर पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दिलाई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में अपना पहला शतक पाकिस्तान के खिलाफ ही लगाया था और भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक बनकर उभरे। यही कारण है कि इसे जस्ट एनदर गेम नहीं कहते। जस्ट एनदर गेम कहना यानी किसी को हल्के में लेने की भूल करना है।

गुजरात अलर्ट मोड में

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले गुजरात अलर्ट मोड में हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गुजरात पुलिस बल के 6000 पुलिसकर्मी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, त्वरित कार्यबल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ अहमदाबाद और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तैनात होंगे। सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। यही कारण है कि 15 अक्टूबर से यह मैच 14 अक्टूबर को शिफ्ट किया गया। अहमदाबाद में शनिवार को न केवल भारतीय क्रिकेट ही नहीं विश्व क्रिकेट का केंद्र होगा। एक लाख 32 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, राजनेता और क्रिकेट प्रशासक मौजूद होंगे।

बारिश की संभावना नहीं

अहमदाबाद की मौसम की बात करें तो शनिवार बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगे और अहमदाबाद में अगले 48 घंटे बारिश की संभावना नहीं है। यानी क्रिकेट प्रेमियों को खेल का पूरा आनंद मिलेगा। एशिया कप में इंद्रदेव भारत-पाकिस्तान मैच का मजा किरकिरा कर चुके हैं। ग्रुप स्टेज में मैच बेनतीजा रहा था। सुपर-4 में मैच रिजर्व डे पर खिंच गया था।

टूर्नामेंट में मोमेंटम देने का काम करेगा मैच

भारत और पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अभी तक 2-2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। अहमदाबाद में खेले जाने वाले मैच से प्वाइंट्स टेबल पर 2 अंक का ही फर्क पड़ेगा, लेकिन जीत या हार टूर्नामेंट में दोनों टीमों की भविष्य दबाव झेलने के हिसाब से तर करेगी। भारत हो या पाकिस्तान जो भी टीम यह मैच जीतेगी उसे टूर्नामेंट में मोमेंटम मिलेगा। आगे के मुकाबलों में वह चढ़कर खेलेगी। कई बार सेमीफाइनल और फाइनल का दबाव झेलने में ऐसे मुकाबलों से मिले मोमेंटम कारगर साबित होते हैं।

w.c. 2023 india v/s pakistan gujarat on alert mode,world cup 2023,india vs pakistan,world cup 2023 news in hindi,india vs pakistan live match,india vs pakistan match date

घरेलू परिस्थितियों से टीम इंडिया को हो सकता है फायदा और नुकसान

2013 के बाद से आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार में बैठी टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह घरेलू परिस्थितियों में मैच खेल रही है। यही चीज उसके खिलाफ भी जाती है। उम्मीदों का दबाव बड़ी चुनौती है। इससे पहले वह पाकिस्तान को एशिया कप में हराकर आई है। सुपर 4 में उस मैच के बाद से ही पाकिस्तान की टीम बिखरी दिख रही है। टीम इंडिया का हर खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में दिख रहा है। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में दिखाया कि वह किस जोन में हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने पिछले दोनों मैच में अर्धशतक जड़ा है। केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शुभमन गिल 99 प्रतिशत मैच के लिए उपलब्ध


टीम इंडिया के लिए शुक्रवार की शाम को अच्छी खबर आई। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि शुभमन गिल 99 प्रतिशत मैच के लिए उपलब्ध होंगे। गिल इसके बाद नेट प्रैक्टिस करते नजर आए। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो इशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि एशिया कप में दबाव में इशान किशन ने नंबर 5 पर अच्छी बल्लेबाजी की थी। हालांकि, अय्यर के बाहर बैठने की संभावना कम है।

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी टीम इंडिया को बढ़त दिला रही

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या अहम खिलाड़ी होंगे। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन काफी मायने रखेगा। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी विश्व कप में टीम इंडिया को अन्य टीमों पर बढ़त दिला रही है। बुमराह जैसा पेसर अभी तक किसी टीम के पास नहीं दिखा है। शुरुआत के ओवर्स में वह विपक्षी टीमों पर दबाव डाल रहे हैं। कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की स्पिन गेंदबाजी भी प्रभावी दिख रही है। कुलदीप पाकिस्तानी बल्लेबाजों के दिमाग में घूम रहे होंगे। एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तानी पारी को सस्ते में समेट दिया था।

शाहीन अफरीदी का पहला स्पेल तय करेगा मैच का रुख


भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का रुख शाहीन अफरीदी का पहला स्पेल तय करेगा। विश्व कप में शाहीन अभी तक संघर्ष करते दिखे हैं। दूसरी ओर से हसन अली उन्हें कुछ खास मदद नहीं मिल रही। हालांकि, शाहीन को नजरअंदाज करना भूल होगी। उन्होंने शुरुआत में विकेट चटकाए तो भारतीय टीम बैकफुट पर चली जाएगी। इसके उलट अगर रोहित शर्मा चल गए तो पाकिस्तान के हाथों से मैच निकल जाएगा। रोहित अपने विस्फोटक बैटिंग से मैच का मोमेंटम शिफ्ट कर देंगे। रोहित फेल हुए तो वह फिर दबाव में होंगे। पूरे टूर्नामेंट में उन पर दबाव होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?