न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ कानून के विरोध में सिंहेश्वर में रैली के दौरान अचानक भरभराकर गिरा मंच, कई नेता घायल

वक्फ कानून के विरोध में सिंहेश्वर में हजारों लोगों का जुलूस निकला, मंच गिरने से कई नेता घायल हुए। परवेज आलम ने इसे काला कानून बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही, नेताओं ने इसे मुसलमानों के अधिकारों के खिलाफ और सामाजिक अन्याय बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 5:20:50

वक्फ कानून के विरोध में सिंहेश्वर में रैली के दौरान अचानक भरभराकर गिरा मंच, कई नेता घायल

शनिवार को सिंहेश्वर प्रखंड के झिटकिया से वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने जुलूस निकाला, जिसमें जिले भर से लोगों की भागीदारी रही। इस जुलूस को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेताओं का समर्थन भी मिला।

जुलूस झिटकिया से प्रारंभ होकर समाहरणालय के पास कला भवन परिसर तक पहुंचा, जहां यह एक सभा में तब्दील हो गया। सभा शुरू होते ही जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, मंच पर लोगों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि मंच अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में सदर राजद विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को त्वरित रूप से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।

सभा में वक्फ कानून का विरोध करते हुए परवेज आलम ने इसे “काला कानून” बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार की वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण स्थापित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इस कानून को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा और सरकार को इसे वापस लेना ही होगा।

इमारत-ए-शरिया के काजी मौलाना फैयाज अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून मुसलमानों के अधिकारों के खिलाफ है और इससे वक्फ की आत्मनिर्भरता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की।

भीम आर्मी के अबूजर खान ने इसे मुसलमानों की नहीं बल्कि न्याय और अधिकार की लड़ाई करार देते हुए कहा कि सभी इंसाफपसंद लोगों को इस आंदोलन में शामिल होकर सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ एक समुदाय का नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक की लड़ाई है।

सामाजिक कार्यकर्ता जबाज खान ने कहा कि यह लड़ाई हिंदू-मुस्लिम का नहीं, बल्कि सरकार द्वारा लाए गए अन्यायपूर्ण कानून के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार वक्फ कानून को वापस नहीं लेती, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

सभा को सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर, राजद नेता डॉ. प्रो. चंद्रदीप, इंजीनियर प्रभाष कुमार, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, आलोक कुमार मुन्ना, भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर, मोहम्मद आलम, मोहम्मद मुश्फिक आलम, मोहम्मद लुकमान, नसीम खान सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया और वक्फ कानून को वापस लेने की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश