न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात में वृंदावन के 'निधिवन' का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाला यूट्यूबर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में वृन्दावन (Vrindavan) में स्थित ‘निधिवन राज' (Nidhivan Video) मंदिर स्थल का रात्रि में वीडियो बनाने वाला यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 12:02:35

रात में वृंदावन के 'निधिवन' का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाला यूट्यूबर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में वृन्दावन (Vrindavan) में स्थित ‘निधिवन राज' (Nidhivan Video) मंदिर स्थल का रात्रि में वीडियो बनाने वाला यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया, इस मामले का अभियुक्त गौरव शर्मा मूलतः अलीगढ़ का रहने वाला है। इन दिनों वह दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में रहता है तथा उसे वहीं से गिरफ्तार कर मथुरा लाया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जिला कारागार भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि इस संबंध में पुलिस ने मंदिर के सेवायत रोहित कृष्ण पुत्र भीक चंद्र गोस्वामी ने अज्ञात के विरुद्ध 13 नवम्बर को भादवि की धारा 295 (ए) एवं आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था। तभी से वृन्दावन के अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संगठन उसके इस कृत्य पर अत्यधिक रोष व्यक्त कर रहे थे।

गौरव शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह बीते 5 वर्ष से दिल्ली में ही रहकर गौरव जोन नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाता है तथा अच्छा-खासा कमा लेता है। वह छह नवम्बर को मथुरा में महोली रोड स्थित अपने चाचा राजकुमार के यहां आया था। चचेरे भाई ने बताया था वृंदावन में निधिवन एक ऐसा स्थान है, जहां भगवान स्वयं लीला करते हैं। उसने बताया कि उसे उसके चचेरे भाई प्रशांत ने बातों-बातों में बताया कि वृन्दावन में एक ऐसा स्थान है जहां प्राचीन मान्यता है कि रात में भगवान स्वयं लीला करने आते हैं और कोई भी व्यक्ति वहां रात में रुक नहीं सकता है। ऐसा करने पर मंदिर की ओर से प्रतिबंध है, क्योंकि यदि कोई व्यक्ति वहां रुकने का प्रयास करता है तो वह या तो मर जाता है अथवा विक्षिप्त हो जाता है।

दीवार फांदकर अंदर किया प्रवेश और बनाया वीडियो

आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने प्रशांत व उसके मित्रों मोहित, अभिषेक व एक अन्य के साथ रात में वहां जाने एवं निधिवन का वीडियो बनाने का प्रयास किया। उसने बताया कि वे सभी मध्य रात्रि कार से वहां पहुंचे और गौरव के साथ प्रशांत और मोहित मंदिर परिसर की दीवार फांद कर अंदर प्रवेश कर गए। अभिषेक और पांचवां लड़का गाड़ी में ही बैठे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि गौरव द्वारा अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के बाद करीब 15-20 मिनट में वे सभी वहां से वापस आ गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद दिल्ली पहुंचकर गौरव ने 9 नवम्बर को वह वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया, लेकिन जब 13 नवम्बर को उसे पता चला कि इस मामले में उनके खिलाफ वृन्दावन में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, तो उसने तुरंत वह वीडियो न केवल चैनल से हटा दिया, बल्कि अपने मोबाइल फोन से भी डिलीट कर दिया। इस बीच मामला गर्माने पर पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस एवं यू-ट्यूब चैनल के आईपी एड्रेस के माध्यम से गौरव के ठिकाने का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल