न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 10 लाख से ज्यादा बढ़े मतदाता, जयपुर के झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा वोटर

गौरतलब है कि अप्रैल-मई 2024 में हुए आम चुनाव के वक्त राज्य के पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 5 करोड़ 32 लाख नौ हजार 798 थी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 4:32:26

राजस्थान में 10 लाख से ज्यादा बढ़े मतदाता, जयपुर के झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा वोटर

जयपुर। राजस्थान के निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाताओं की नई संख्या जारी हुई है। प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इन मतदाताओं में दो करोड़ 32 लाख 46 हजार 146 पुरुष और दो करोड़ 63 लाख 27 हजार 684 महिला मतदाता हैं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 671 रही।

गौरतलब है कि अप्रैल-मई 2024 में हुए आम चुनाव के वक्त राज्य के पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 5 करोड़ 32 लाख नौ हजार 798 थी। इसके बाद 13 लाख 77 हजार 761 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इस अवधि में प्रदेश में 2 लाख 88 हजार 038 मतदाताओं के नाम मृत्यु अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरण के आधार पर हटाए भी गए हैं। इस तरह से राज्य में 10 लाख 89 हजार 723 मतदाता बढ़े हैं।

झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा वोटर

प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता जयपुर जिले के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 53 हजार 825 हैं। खास बात यह है कि इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक महिला मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 10 हजार 669 महिला मतदाता हैं। वहीं, सबसे कम 94 हजार 540 महिला मतदाता किशनपोल क्षेत्र में हैं। जयपुर के बगरू में 3 लाख 76 हजार 348, सांगानेर में 3 लाख 69 हजार 092, विद्याधर नगर में 3 लाख 56 हजार 528 और जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 48 हजार 365 मतदाता हैं। राजस्थान में सबसे कम पंजीकृत मतदाता जयपुर जिले के किशनपोल विधानसभा में 1 लाख 97 हजार 009 है, हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र में बीते साल से इस बार 2107 मतदाता बढ़े हैं। जोधपुर में 2 लाख 4 हजार 251, धौलपुर जिले के बसेड़ी क्षेत्र में 2 लाख 12 हजार 188 मतदाता हैं।

लैंगिक अनुपात में हुआ सुधार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के मुताबिक ने ताजा वोटर लिस्ट के अनुसार मतदाताओं के लैंगिक अनुपात में काफी सुधार हुआ है। अब प्रदेश में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की संख्या का औसत अनुपात अक्टूबर 2024 में 924 की तुलना में अब बढ़कर 932 हो गया है, जो अब तक का सर्वाधिक मतदाता लैंगिक अनुपात है। अब प्रति 1000 जनसंख्या की तुलना में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या का औसत भी 650 की तुलना में बढ़कर 653 हो गया है। राज्य में 18 से 19 साल की उम्र के 14 लाख 82 हजार 879 मतदाता हैं। जबकि 5 लाख 73 हजार 262 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के 13 लाख 48 हजार 023 मतदाता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक