न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के मैनपुरी में हिंसक हुआ ट्रक चालकों का प्रदर्शन, पथराव, आंसू गैस, फायरिंग

मैनपुरी में हड़ताली बस-ट्रक ड्राइवरों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई है। सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे हड़तालियों को रोके जाने पर पथराव शुरू हो गया जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। फायरिंग की भी सूचना मिल रही है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 4:36:56

यूपी के मैनपुरी में हिंसक हुआ ट्रक चालकों का प्रदर्शन, पथराव, आंसू गैस, फायरिंग

मैनपुरी। मैनपुरी में हड़ताली बस-ट्रक ड्राइवरों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई है। सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे हड़तालियों को रोके जाने पर पथराव शुरू हो गया जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। फायरिंग की भी सूचना मिल रही है। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए परिवहन कानून का विरोध कर रहे ड्राइवरों ने एक से 30 जनवरी तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान कर रखा है। इससे आम लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों से बातचीत के जरिए हड़ताल खत्म कराने को कहा है। उधर हड़ताल पर अड़े ड्राइवरों का कहना है कि नए कानून में सड़क दुर्घटना के लिए पूरी तरह से वाहन चालक को जिम्मेदार बनाते हुए, कारावास और भारी अर्थदंड का प्रावधान किया गया है। इस एकतरफा कानून से वाहन चालकों को नुकसान होगा।

हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के खिलाफ ट्रक और बस चालकों की हड़ताल यूपी के मैनपुरी में हिंसक हो गई। यहां हड़ताली चालकों और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। इसी दौरान चालकों की तरफ से पथराव शुरू हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद भी मामला नहीं संभला को पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद हवा में फायरिंग भी की। पथराव और लाठीचार्ज में कुछ पुलिस वालों और कई चालकों के घायल होने की भी खबर है। आला अधिकारी मामले को शांत करने में जुटे हैं। हालांकि अफसर फायरिंग से इनकार कर रहे हैं।

पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है

पुलिस का कहना है कि करहल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुछ ट्रक ड्राइवरों ने वहां से गुजरने वाले यात्रियों पर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी को देखकर लोगों ने अपनी गाड़ियां एक्सप्रेसवे पर रोक ली। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पूरे उत्तरप्रदेश में हड़ताल का असर

हिट एंड रन कानून के विरोध का असर पूरे उत्तरप्रदेश में देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में भी चक्काजाम के कारण बसों के पहिए थमे हैं। रोडवेज पर यात्रियों की सुबह से भीड़ लगी है। बस न चलने से यात्री परेशान हैं। इटावा में भी हड़ताल का व्यापक असर है। फतेहपुर जिले में पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि हम लोगों को जानकारी मिली की ड्राइवरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म होने वाला है, इसलिए हम लोग अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आए हैं।

एमपी के खरगोन में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस

मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में बहस हो गई। हल्की झड़प भी हुई। पता चला है कि प्रदर्शनकारी लोडेड वाहन रोक रहे थे, अव्यवस्था फैलने पर मामला गरमा गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें सड़क से दूर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया