सीएम श्री @ChouhanShivraj ने राजगढ़ जिले के नेवज के बड़े पुल के पास सड़क हादसे में 5 लोगों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हिरण खेड़ी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे, यहां उन्हें किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसी दौरान ब्यावरा रोड पर एक तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पन्ना लाल तंवर, मोर सिंह, प्रभुलाल तंवर, पार्वती बाई, संतरा बाई की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति व परिजनों को शोक सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान के निर्देश दिए हैं।
श्री चौहान ने ईश्वर से à
















