न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वडोदरा: स्कूल की पहली मंजिल की लॉबी का हिस्सा गिरा, एक छात्र घायल

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना उस समय घटी जब इंटरवल का समय था। छात्र कक्षा में आराम से बैठे भोजन करने के साथ साथ आपस में बातचीत कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 6:45:51

वडोदरा: स्कूल की पहली मंजिल की लॉबी का हिस्सा गिरा, एक छात्र घायल

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया रोड इलाके में स्थित नारायण स्कूल में पहली मंजिल की लॉबी का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक छात्र के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं नीचे रखीं कई साइकिलें टूट गई हैं। हालांकि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि बेहद ही डरावना है। वीडियो क्लास रूम के अंदर लगी सीसीटीवी कैमरे की बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना उस समय घटी जब इंटरवल का समय था। छात्र कक्षा में आराम से बैठे भोजन करने के साथ साथ आपस में बातचीत कर रहे हैं।

इंडिया टीवी के अनुसार आए दिन स्कूलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वडोदरा फायर ब्रिगेड लगातार सतर्कता बरत रहा है, लेकिन नगर पालिका की ओर से स्कूलों की संरचना को लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। इसका नतीजा ये हुआ कि आज वडोदरा के वाघोडिया रोड इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वाघोडिया दाभोई रिंग रोड पर गुरुकुल के पास नारायण स्कूल में लॉबी और दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे के बाद कई छात्र पहली मंजिल से नीचे गिर गए। हालांकि अभी तक एक छात्र के घायल होने की जानकारी मिली है।

हादसे के बाद वार्ड संख्या 16 की पार्षद अलका पटेल भी स्कूल पहुंचीं। यहां पार्षद अलका पटेल ने कहा कि स्कूल की दीवार जर्जर है। इसका जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए। विद्यालय का जीर्णोद्धार इस प्रकार कराया जाए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो। वहीं घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत की आशंका; 20 को सुरक्षित निकाला गया

शिल्पा शिंदे के बयान पर हिना खान का तीखा पलटवार, बोलीं- झूठे आरोपों से किसी की प्रतिष्ठा दांव पर लगाना निंदनीय

25 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'लगान', खास ट्रेलर ने जगाईं पुरानी यादें; 8 राष्ट्रीय पुरस्कारों से हुई थी सम्मानित

TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, बागी विधायकों ने अभिषेक बनर्जी से बनाई दूरी; नए गुट ने दिखाए अलग तेवर

1 अक्टूबर से NCR में लागू होगा ‘No PUCC, No Fuel’ नियम, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा

ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सैन्य अभियान सीमित करने के पक्ष में दिया वोट; अब आगे क्या होगा?

हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली HIV संक्रमित, कई लोगों के संपर्क में आने की आशंका से बढ़ी चिंता

भारत की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता, पाकिस्तान से कई देशों के मजबूत रिश्ते; तुर्की का दोटूक संदेश

पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?

कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज

5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान

टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह