न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड: गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, धड़ से अलग होकर 100 मीटर दूर जाकर गिरा शख्स का पैर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे मसूरी में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गुब्बारों में गैस भरते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि उस शख्स का एक पैर धड़ से अलग होकर 100 मीटर दूर तक जा गिरा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 1:40:59

उत्तराखंड: गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, धड़ से अलग होकर 100 मीटर दूर जाकर गिरा शख्स का पैर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे मसूरी में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गुब्बारों में गैस भरते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि उस शख्स का एक पैर धड़ से अलग होकर 100 मीटर दूर तक जा गिरा। इस धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा, वहीं आसपास स्थित कई होटलों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां कुलड़ी के समर हाउस के पास एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार गुब्बारे में गैस भर रहा था, तभी अचानक वह गैस सिलिंडर फट गया। इस धमाके में उस युवक का एक पैर उड़ गया और घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जाकर गिरा।
इस धमाके की आवाज़ से आसपास के सारे लोग दहल उठे। इसके बाद कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत कपड़ों में लपेटकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित रसूलपुर गामड़ी गांव का निवासी है और मसूरी के माल रोड स्थित एक होटल में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता है। इसके अलावा वह शाम को छुट्टी मिलने पर गैस वाले गुब्बारे भी बेचता है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार शाम को भी होटल की छत पर जाकर गुब्बारों में गैस भर रहा था और तभी गैस सिलेंडर में विस्पोट हो गया और उसका एक पैर धड़ से अलग हो गया। पैर से अत्याधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?