न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंभ मेले में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, 102 संक्रमित

देश में कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना का खौफ न के बराबर देखने को मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 8:56:54

कुंभ मेले में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, 102 संक्रमित

देश में कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना का खौफ न के बराबर देखने को मिल रहा है। दरअसल, मास्‍क, सोशल डिस्टेंस और कोरोना के नियम भूलकर लाखों की संख्या में भक्‍त कुंभ में पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, सोमवार हुए दूसरे शाही स्‍नान में 31 लाख से ज्‍यादा भक्तों ने भाग लिया था। यही नहीं, इस दौरान उत्तराखंड सरकार को भी थर्मल स्‍क्रीनिंग और मास्‍क के नियम के पालन के लिए कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। जबकि इस प्‍वाइंट पर मेला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि सीएम तीरथ सिंह रावत ने यह दावा किया है कि शाही स्नान के दौरान केंद्र की ओर से जारी की गई कोराना गाइडलाइंस पूर्ण रूप से पालन किया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक, इस दौरान रविवार रात 11:30 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक 18 हजार 169 श्रद्धालुओं की कोरोना टेस्‍ट किया गया, जिसमें से 102 पॉजिटिव पाए गए हैं।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान पर कहा,'हमारा पूरा प्रयास है कि जहां तक संभव है कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराया जा सके। सुरक्षा की दृष्टि से भी उत्तराखंड पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है। कोविड की वजह से जितने लोगों के आने की संभावना थी उसके 50 फीसदी लोग आए हैं।

13 अखाड़े गंगा में उतरे

शाही स्नान के दिन 13 अखाड़े गंगा में स्नान करने उतरे। इस दौरान मेला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए थे। इन अखाड़ों में 7 संन्यासी अखाड़े, 3 बैरागी अखाड़े और 3 वैष्णव अखाड़े शामिल हैं। इन सभी ने स्नान हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर किया।

निरंजनी अखाड़े के संतों ने सबसे पहले शाही स्नान किया। जबकि श्री निर्मल अखाड़ा के संतों को सबसे आखिर में मौका मिला। अखाड़ा के स्नान करने के बाद ही अन्य श्रद्धालुओं के लिए ब्रम्हकुंड स्नान के लिए खोले गए।

मरकज से कुंभ की तुलना करने पर भड़के सीएम

कुंभ में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर शाही स्नान किया। शाही स्नान के दौरान घाटों पर उमड़ी भीड़ के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए। लोगों ने इसकी तुलना 2020 में दिल्ली स्थित निजामुद्दीन दरगाह में हुए मरकज से करते हुए आलोचनाएं भी की।

लेकिन इसका जवाब उत्तराखंड के सीएम तीरथ‌ सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सहजता से दिया और कहा कि कुंभ की तुलना मरकज से नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मरकज एक हॉल के अंदर था। उसी हॉल में लोग सोते भी थे। वहीं कुंभ में 16 घाट हैं।

केवल हरिद्वार ही नहीं कुंभ ऋषिकेश से लेकर नीलकंठ तक फैला है। लोग एक सही जगह पर स्नान कर रहे हैं और इसके लिए भी समय सीमा है। इसकी तुलना मरकज से कैसे की जा सकती है।

लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले

आपको बता दे, सोमवार को देश में एक बार फिर 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले. 96 हजार 727 ठीक हुए और 880 की मौत हो गई। एक दिन पहले रविवार को 1 लाख 59 हजार 914 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में अब तक करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.22 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 71 हजार 89 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इस महीने 11 दिन में ही 6 लाख 78 हजार 519 की बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को 5 लाख 80 हजार 387 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 12 लाख 58 हजार 906 हो गए हैं। सोमवार को इसमें 62,946 का इजाफा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव