न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: ललितपुर के अस्पताल में महिला ने जन्मा बेटा, घर जाकर देखा तो निकली बेटी

कोतवाली सदर के गांव खुरा निवासी 32 साल की रचना कुशवाहा को बुधवार की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल ले गए, जहां रचना ने शाम 5:30 बजे पुत्र को जन्म दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 2:35:32

UP News: ललितपुर के अस्पताल में महिला ने जन्मा बेटा, घर जाकर देखा तो निकली बेटी

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में अस्पताल के एसएनसीयू से बच्चा बदले जाने का मामला सामने आया है। एक महिला ने हॉस्पिटल में पुत्र को जन्म दिया। प्रसूता अपने बच्चे को लेकर घर पहुंच गई लेकिन 14 घंटे बाद उसे पता चला कि जिस नवजात को अस्पताल से लेकर आई है वह उसका बेटा नहीं बल्कि किसी और की बेटी है। यह बात सामने आते ही घर में हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में पता चला कि गलती से दूसरी महिला अपनी बच्ची की जगह उसका लड़के को लेकर घर चली गई थी। यानी करीब 14 घंटे तक मां को अपना बिछुड़ा हुआ बच्चा मिल गया।

कोतवाली सदर के गांव खुरा निवासी 32 साल की रचना कुशवाहा को बुधवार की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल ले गए, जहां रचना ने शाम 5:30 बजे पुत्र को जन्म दिया। बच्चे को रही दिक्कत के बाद उसे चिकित्सको ने एसएनसीयू में भर्ती करा दिया वहीं, रात 9:30 बजे के करीब महिला रचना की हालत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

एसएनसीयू में भर्ती रचना के पुत्र को लेने उसकी जेठानी फूल कुंवर पहुंची और उसने कर्मचारियों से अपने बच्चे को मांगा। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने उसे बच्चा बदल कर दे दिया था। वह बच्चा बानपुर क्षेत्र के ग्राम कचनोंदा निवासी 22 साल की राजकुमारी कुशवाहा का था। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एसएनसीयू में लापरवाही हुई है। उसकी जांच कराई जा रही है, जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात