न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: मकान गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, प्लॉट की नींव खोदते समय हुआ हादसा

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां, प्लॉट की नींव खुदाई के दौरान बगल का मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में 5 साल के बच्चे की दबकर मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 6:44:53

मेरठ: मकान गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, प्लॉट की नींव खोदते समय हुआ हादसा

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां, प्लॉट की नींव खुदाई के दौरान बगल का मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में 5 साल के बच्चे की दबकर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची और महिला बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मलबा हटाने के लिए जेसीबी को बुलाना पड़ा। एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही, भावनपुर, मेडिकल थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची और महिला को अस्पताल भेज दिया। जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है। लोगों ने आरोपी बिल्डर और प्लॉट के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

गढ़ रोड पर भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर में रहने वाला सतेंद्र पुत्र किरनपाल प्राइवेट नौकरी करता है। उसके मकान के बराबर में राहुल ने एक बिल्डर से प्लॉट लिया था। राहुल मंगलवार को अपने प्लॉट की नींव के लिए मिट्टी की खुदाई करा रहा था। किरनपाल और सतेंद्र समेत अन्य लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन राहुल नहीं माना। शाम के समय किरनपाल का मकान गिर गया। इसमें मलबे की चपेट में आने से सतेंद्र का बेटा रक्षित (5) दब गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। जबकि 7 साल की बच्ची और एक अन्य महिला मलबे की चपेट में आ गई।

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। पुलिस ने लोगों की मदद से बच्ची और बच्चे को मलबे से निकाला। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप