न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: ओम प्रकाश राजभर के बिगड़े बोल, BJP नेताओं ने अपनी बहन बेटियों की शादी मुसलमानों से करवाई, DNA तो एक होगा ही

अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Jul 2021 5:28:22

UP: ओम प्रकाश राजभर के बिगड़े बोल, BJP नेताओं ने अपनी बहन बेटियों की शादी मुसलमानों से करवाई, DNA तो एक होगा ही

अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के DNA वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि BJP नेताओं ने अपनी बहन बेटियों की शादी मुसलमानों से करवाई है, इसलिए उनका DNA तो एक होगा ही। सोमवार को वाराणसी में एक कार्यक्रम में राजभर बोल रहे थे।

BJP पर हमला करते हुए राजभर ने कहा, 'BJP में जितने भी बड़े नेता हैं उन्होंने अपनी बहन या बेटी की शादी किसी न किसी मुसलमान के साथ ही की है। इसलिए उनका DNA तो एक ही होगा। भाजपा के लोग गरीब, कमजोर और पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं। बाकी इनके नेताओं के व्यक्तिगत संबंध मुसलमानों से अच्छे हैं। इन लोगों का चाल और चरित्र जनता भी अब समझ गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन भागवत के बयान पर उनको सही जवाब दिया है और मैं भी उसे सही मानता हूं'।

संघ प्रमुख ने कही थी ये बात

बता दे, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सभी भारतीयों का DNA एक है, भले ही वे किसी भी धर्म के क्यों न हों। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता की बातें भी भ्रामक हैं, क्योंकि ये दोनों अलग नहीं, बल्कि एक हैं। लोगों के बीच पूजा पद्धति के आधार पर अंतर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मॉब लिंचिंग करने वालों के बारे में कहा कि ऐसे लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं।

राजभर ने यह बातें भी कही

- उत्तर भारत में BJP के लोग गोरक्षा की बात करते हैं जबकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में गाय के मांस की बिक्री के सवाल पर उनकी जुबान बंद हो जाती है।
- यह लोग (BJP) ऐसे हैं कि भगवान राम के नाम का राग अलापते हैं और अयोध्या में उन्हीं के नाम के सहारे लूटपाट मचाए हुए हैं।
- BJP लूटपाट इसलिए कर रही है ताकि अपने कार्यालय बनवा सके और उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा सकें।
- BJP भारतीय जुमला पार्टी है। इसके नेता ड्रामा करते हैं और जनता को धोखे में रख कर सिर्फ अपना उल्लू सीधा करते हैं।

गोकशी करने वालों में सबसे ज्यादा लोग बीजेपी से जुड़े

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गोकशी करने वालों में सबसे ज्यादा लोग बीजेपी से जुड़े हैं। यह लोग सिर्फ भ्रम फैलाते हैं और निशाना मुसलमानों पर साधते हैं। मुसलमानों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होना होगा। एकजुटता के साथ किसी भी दल के साथ खड़े हों और भाजपा को हरा कर दिखाएं।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आज देश में ईडी, सीबीआई, आरबीआई और सब प्रमुख जगहों पर गुजरात के लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी बड़ी कीमत प्रदेश और देश के लोगों को चुकानी पड़ेगी। जनता से यही आह्वान है कि वो बीजेपी के हिंदू-मुसलमान के झगड़ें के झांसे में न आए। यह देश सभी लोगों का था, है और रहेगा।

ओवैसी ने कही थी ये बात

इससे पहले हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत के बयान पर टिप्पणी की थी। ओवैसी ने कहा, 'ये नफरत हिंदुत्व (Hindutva) की देन है। इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है।'

ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा, RSS के भागवत ने कहा, 'लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी' इन अपराधियों को गाय और भैंस में फर्क नहीं पता होगा, लेकिन कत्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे। ये नफरत हिंदुत्व की देन है। इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है।'

उन्होंने लिखा, 'कायरता, हिंसा और कत्ल करना गोडसे की हिंदुत्व वाली सोंच का अटूट हिस्सा है। मुसलमानो की लिंचिंग भी इसी सोच का नतीजा है।'

उन्होंने कहा, 'केंद्रीय मंत्री के हाथों अलीमुद्दीन के कातिलों की गुलपोशी हो जाती है। अखलाक के हत्यारों की लाश पर तिरंगा लगाया जाता है। आसिफ को मारने वालों के समर्थन में महापंचायत बुलाई जाती है। जहां भाजपा का प्रवक्ता पूछता है कि क्या हम मर्डर भी नहीं कर सकते?'

दिग्विजय ने भी चुटकी ली

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी की भागवत के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मोहन भागवत जी यह विचार क्या आप अपने शिष्यों, प्रचारकों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी देंगे? क्या यह शिक्षा आप मोदी-शाह जी और भाजपा मुख्यमंत्री को भी देंगे? यदि आप अपने व्यक्त किए गए विचारों के प्रति ईमानदार हैं तो भाजपा में वे सब नेता जिन्होंने निर्दोष मुसलमानों को प्रताड़ित किया है उन्हें उनके पदों से तत्काल हटाने का निर्देश दें।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल