न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप, कहा - हमारे फोन टैप हो रहे रोज शाम को मुख्यमंत्री सुनते हैं रिकॉर्डिंग

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे फोन टैप हो रहे हैं और शाम को खुद सीएम योगी उसकी रिकॉडिंग सुनते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी फोन रोज सुने जा रहे हैं, वहीं पार्टी कार्यालय के सभी लैंडलाइन सुने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 4:59:56

CM योगी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप, कहा - हमारे फोन टैप हो रहे रोज शाम को मुख्यमंत्री सुनते हैं रिकॉर्डिंग

राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे फोन टैप हो रहे हैं और शाम को खुद सीएम योगी उसकी रिकॉडिंग सुनते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी फोन रोज सुने जा रहे हैं, वहीं पार्टी कार्यालय के सभी लैंडलाइन सुने जा रहे हैं।

अपनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और अपने निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत करीबी नेताओं के ठिकानों पर की गई आयकर विभाग की छापेमारी के अगले दिन अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला और उन्हें अनुपयोगी मुख्यमंत्री करार दिया। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी इस बात का संकेत है कि बीजेपी चुनाव हारने वाली है। सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल ‘यूपी+योगी’ उपयोगी कहे जाने को खारिज करते हुए उन्हें 'अनुपयोगी' करार दिया। बता दें कि शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मैनपुरी और मऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और कार्यालयों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे।

इससे पहले आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तो केवल इनकम टैक्स की टीम आई है, अभी सीबीआई और ईडी का आना बाकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हार रही है, इस वजह से हमारे नेताओं पर छापे पड़ रहे हैं। अगर उनके पास पहले से जानकारी थी तो पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन साईकिल की रफ्तार कम नहीं होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि यही काम इन्होंने पश्चिम बंगाल में किया था लेकिन क्या हाल हुआ? ऐसे ही ये यूपी में भी बुरी तरह हारने जा रहें हैं। यूपी में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?