न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: बीयर पीने की सजा, पुलिस वालों ने दो दिन तक युवक की करी पिटाई; 1 लाख रुपए लेकर छोड़ा

जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित युवक जब घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 9:21:57

उत्तर प्रदेश: बीयर पीने की सजा, पुलिस वालों ने दो दिन तक युवक की करी पिटाई; 1 लाख रुपए लेकर छोड़ा

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया। कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत बिरधा चौकी इंचार्ज और दो पुलिस कर्मियों ने एक युवक को चौकी में बंदकर दो दिनों तक पीटा। वहीं उसको छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से एक लाख रुपये लिए। बाद में धारा 151 में युवक का चालान कर उसे रिहा किया।

जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित युवक जब घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने चौकी इंचार्ज सहित दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा द्वितीय निवासी सुरेन्द्र उर्फ मोनू (25) ने बताया कि 23 जुलाई को अपने दो दोस्तों के साथ रात 8:15 बजे बाइक से बिरधा अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।

सतरवांस पुलिया के पास उसके दोस्त बीयर पीने लगे, तभी चौकी इंचार्ज बिरधा दयाशंकर सिंह, दो कांस्टेबल पंकज सिंह व अमित यादव के साथ आये और उसे पकड़ लिया। जबकि उसके दोस्त मौका देखकर भाग निकले। इसके बाद वे उसे पकड़कर चौकी ले गये, जहां पर उसके साथ बेरहमी से पिटाई की।

पीड़ित सुरेन्द्र ने बताया कि चौकी में उसके हाथ पैर बांधकर उसकी डंडों से पिटाई की गई। फिर 24 जुलाई को उसके घर पर सूचना दी।

सूचना मिलने पर उसका भाई छुड़ाने पहुंचा तो उसे धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की। जब उसने एक लाख रुपये दे दिये तो उसका चालान 151 में कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे जमानत पर रिहा कराया।

सुरेन्द्र के भाई छोटू यादव ने बताया कि जमानत कराकर जब वह रविवार शाम घर पहुंचा तो सुरेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सुरेन्द्र ने उसे आपबीती बताई और कपड़े उतारकर पूरे शरीर में चोटों के निशान दिखाए। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज बिरधा व दो पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। चौकी इंचार्ज और दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात