न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: इंसानियत हुई शर्मसार! कोरोना मरीजों की मौत के बाद उड़ा लेते थे उनके फोन, अस्पताल के दो कर्मचारी गिरफ्तार

फोन चार्ज होने के बाद कर्मचारी उसे मरीजों को वापस दे देते थे। लेकिन इस दौरान यदि किसी मरीज की कोरोना से मौत हो जाती तो अस्पताल के कर्मचारी उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 12:12:35

UP News: इंसानियत हुई शर्मसार! कोरोना मरीजों की मौत के बाद उड़ा लेते थे उनके फोन, अस्पताल के दो कर्मचारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनके मोबाइल फोन पर हाथ साफ करने वाले बदमाशों का पर्दाफाश हुआ है और यह चोरी और कोई नहीं बल्कि अस्पताल का स्टाफ ही करता था। दरअसल इलाज के दौरान मरीज अपने फोन की बैट्री चार्ज करने के लिए अस्पताल कर्मचारियों को दे देते थे। फोन चार्ज होने के बाद कर्मचारी उसे मरीजों को वापस दे देते थे। लेकिन इस दौरान यदि किसी मरीज की कोरोना से मौत हो जाती तो अस्पताल के कर्मचारी उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मेयो हॉस्पिटल का है जहां दो मृतकों के परिजनों ने उनके मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने जांच के बाद अस्पताल में काम करने वाले एक पुरुष और चतुर्थ श्रेणी की एक महिला कर्मचारी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मरीज अपना मोबाइल फोन चार्जिंग के लिए हमें देते थे, और अगर मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो जाती थी तो वो मोबाइल अपने पास ही रख लेते थे।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) यमुना प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों मेयो हॉस्पिटल में कोरोना के चलते दो मरीजों की मौत हुई थी। उनके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके मरीज के सामान के साथ उनका मोबाइल फोन नहीं दिया गया है। मोबाइल फोन गायब है। इस पर पुलिस ने जांच की और मेयो हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आगे की विधिपूर्वक कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप