न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: मिर्जापुर में एंबुलेंस को 12 किमी तक घसीटता ले गया ट्रक ड्राइवर, मरीज समेत दो लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से एक एंबुलेंस ट्रक के पीछे घुस गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 10:07:47

UP News: मिर्जापुर में एंबुलेंस को 12 किमी तक घसीटता ले गया ट्रक ड्राइवर, मरीज समेत दो लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से एक एंबुलेंस ट्रक के पीछे घुस गई। इसके बाद ट्रक ड्राइवर एंबुलेंस को 12 किलोमीटर घसीटता ले गया। इस हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया।

मध्य प्रदेश के जयंत स्थित नेहरू अस्पताल के मरीज को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, वाराणसी छोड़कर लौटते समय वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित शर्मा मोड़ के पास ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से एंबुलेंस पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद एंबुलेंस 12 किलोमीटर तक ट्रक में फंस कर घिसटती चली गई। एंबुलेंस के फंसे होने की जानकारी होने के बाद ड्राइवर अहरौरा थाना क्षेत्र के चित्त विश्राम चौराहे के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक के पीछे फंसी एंबुलेंस की जल रही लाइट को देख गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों वहां रुक गए। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस में चेक किया तो 4 लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे। पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 को इलाज से लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस सवार मरीज शंकर राव (40) निवासी आंध्र प्रदेश, रिकेश कुमार (41) निवासी इंग्लिशपुर चलपकारी, जिला आरा (बिहार) की मौत हो गई।

जबकि एंबुलेंस ड्राइवर शंकर दयाल (35) और प्रीतम कुमार (33) निवासी सिंगरौली बैठन (मध्य प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात