न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: पिता की गोद से बेटी को छीन ले गया तेंदुआ, घर से 300 मीटर दूर मिला सिर्फ सिर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तेंदुआ 6 साल की एक बच्ची को पिता की गोद से छीनकर ले गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 10:16:34

UP News: पिता की गोद से बेटी को छीन ले गया तेंदुआ, घर से 300 मीटर दूर मिला सिर्फ सिर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तेंदुआ 6 साल की एक बच्ची को पिता की गोद से छीनकर ले गया। यह घटना रविवार रात 9 बजे की है। सोमवार को मासूम का सिर घर से 300 मीटर दूर मिला है। उसके धड़ का पता नहीं चला। यह घटना मोतीपुर रेंज के जंगल से करीब 10 किमी दूर मिहींपुरवा तहसील के चंदनपुर गांव की है।

पिता की गोद में बैठी थी बच्ची

रविवार रात करीब 9 बजे मजरा कलंदरपुर में रहने वाले देवतादीन यादव बेटी राधिका (अंशिका) के साथ घर के बाहर बरामदे में बैठे थे। तभी लाइट चली गई। अंधेरा होने पर देवतादीन ने बेटी को गोद में ले लिया। इसी बीच तेंदुआ आया और झपट्‌टा मारकर गोद से राधिका को छीन ले गया। अंधेरे की वजह से देवतादीन को अचानक कुछ समझ नहीं आया। वह चीखते हुए बाहर की ओर दौड़े, लेकिन तेंदुए को देख नहीं पाए।

देवतादीन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तेंदुए की बात पता चलते ही सभी बच्ची को ढूंढने के लिए निकल पड़े। बच्ची का पता न चलने पर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम के साथ पुलिस भी गांव में पहुंची। रातभर बच्ची की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली।

300 मीटर दूर खेत में बच्ची का सिर मिला

सोमवार को 12 घंटे बाद घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में बच्ची का सिर मिला। वन विभाग और पुलिस ने आसपास धड़ खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। आदमखोर तेंदुए के हमले से ग्रामीण डरे हुए हैं।

DFO आकाशदीप ने बताया कि बच्ची के घरवालों को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों को आरोप है कि जंगल से तेंदुए आबादी वाले इलाके में घुस आते हैं, लेकिन वन विभाग की टीम उन्हें रोकने को लेकर कोई कोशिश नहीं कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल