न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के हरदोई में ट्यूशन से लौट रहे छात्र को 200 मीटर तक घसीटती रही कार, लोगों ने जमकर की ड्राइवर की पिटाई

उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर में दिल्ली के कंझावला जैसी घटना घटित हुई। यहां, ट्यूशन पढ़कर साइकिल से लौट रहे 16 वर्षीय छात्र का पैर कार में फंस गया। इससे घबराए ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, बल्कि उसमें फंसे हुए छात्र काफी दूर तक घसीटता हुआ दौड़ा ले गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 2:08:13

UP के हरदोई में ट्यूशन से लौट रहे छात्र को 200 मीटर तक घसीटती रही कार, लोगों ने जमकर की ड्राइवर की पिटाई

उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर में दिल्ली के कंझावला जैसी घटना घटित हुई। यहां, ट्यूशन पढ़कर साइकिल से लौट रहे 16 वर्षीय छात्र का पैर कार में फंस गया। इससे घबराए ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, बल्कि उसमें फंसे हुए छात्र काफी दूर तक घसीटता हुआ दौड़ा ले गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार को रोक लिया और उसके ड्राइवर को खूब पीटा। फिर भी भीड़ का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ, उसने कार में तोड़फोड़ करते हुए उसे पलट दिया। उसे फूंकने की कोशिश हो रही थी कि इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात काबू किए।

शुक्रवार को शहर के आशा नगर का रहने वाला केतन ट्यूशन पढ़ने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच सोल्ज़र बोर्ड चौराहे पर तेज रफ्तार वैगन-आर कार नंबर UP 30/BJ/0771 उसके बगल से निकली, जिसमें छात्र का पैर फंस गया। वहां आस-पड़ोस लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने कार की रफ्तार और तेज कर दी और उसमें फंसे हुए छात्र को घसीटता हुआ सोल्ज़र बोर्ड चौराहे से घंटाघर रोड से पूजा होटल वाली गली से सिनेमा रोड पर कटरा काशीनाथ तक पहुंच गया। उसके पीछे-पीछे दौड़ रही सैकड़ों की भीड़ ने कार को पकड़ कर पहले तो उसमें फंसे हुए छात्र को बाहर निकाल कर उसे मेडिकल कालेज भिजवाया, उसके बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई की। भीड़ का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ, कार में तोड़फोड़ करते हुए उसे फूंकने तक की कोशिश की जाने लगी, इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह गुस्साई भीड़ को काबू किया और कार को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप