न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद के सैदपुर गांव में मां ने ढाई साल के मासूम को पिला दी मच्छर मारने की दवा, हुई मौत

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में कत्ल का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को मच्छर मारने की दवा पिला दी। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 12:35:01

गाजियाबाद के सैदपुर गांव में मां ने ढाई साल के मासूम को पिला दी मच्छर मारने की दवा, हुई मौत

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में कत्ल का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को मच्छर मारने की दवा पिला दी। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का मर्डर घरेलू विवाद के चलते किया गया है। बच्चा घर में इकलौता था। यह घटना गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र की है। जहां सैदपुर गांव के रहने वाले आकाश की शादी करीब 5 साल पहले सोनम से हुई थी। उनकी सिर्फ एक ही संतान थी। उनका इकलौता बेटा अक्षित। जिसकी उम्र महज ढाई साल थी। बीती रात मासूम बच्चा अक्षित अपनी दादी के पास सोया था। अक्षित के पिता आकाश ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे बच्चे की दादी अक्षित को उसकी मां सोनम के हवाले कर किसी काम से बाहर चली गई। आरोप है कि इसी दौरान सोनम ने अपने मासूम बेटे को मच्छर मारने की दवा पिला दी। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

कुछ देर बाद बच्चे का चाचा घर आया तो बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि बच्चे के पिता और मां के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद बच्चे की मां ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का बिसरा प्रिजर्व किया गया है, जिससे मौत की वजह सामने आ सके। बच्चे के पिता की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार आरोपी मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात