न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: झूठे प्यार और बड़े पद का लालच देकर किया शोषण, BJP के पूर्व नेता पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता अनीस अंसारी पर पार्टी की ही नेत्री मुस्कान ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 11:53:30

उत्तर प्रदेश: झूठे प्यार और बड़े पद का लालच देकर किया शोषण, BJP के पूर्व नेता पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता अनीस अंसारी पर पार्टी की ही नेत्री मुस्कान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान का दावा है कि अनीस अंसारी ने उन्हें लखनऊ के एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद से मुस्कान अपने दो छोटे बच्चों के साथ बीते दो दिनों से अनीस अंसारी के घर के बाहर धरने पर बैठी हैं। भाजपा नेत्री मुस्कान ने आरोप लगाया कि अनीस अंसारी ने उन्हें प्यार और शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। उन्होंने कहा कि अनीस ने पार्टी में बड़ा पद दिलाने का वादा कर कई बार उन्हें लखनऊ बुलाया। 2 फरवरी को अनीस अंसारी ने उन्हें लखनऊ के एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 14 फरवरी, वेलेंटाइन डे के दिन, अनीस ने जबरन शराब पिलाई और दोबारा शोषण किया। इसी दौरान उसने उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब यह वीडियो मुस्कान के भाई के पास पहुंची, तो मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद मुस्कान ने बरेली के बारादरी थाने में अनीस अंसारी के खिलाफ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया।

निकाह के बाद भी नहीं अपनाया

मामला बढ़ने पर अनीस अंसारी ने मुस्कान से निकाह तो कर लिया, लेकिन शादी के बावजूद उसे अपनाने से इनकार कर दिया। मुस्कान का कहना है कि अनीस जब चाहता, तब उसे बुलाता और जबरन संबंध बनाता। शादी के बावजूद उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया गया, जिससे उसकी शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद हो गई। मुस्कान का दावा है कि अनीस अंसारी के कारण ही उसने अपने पहले पति से तलाक लिया और अब वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली रह रही हैं।

पहले झूठा बताया, फिर बदला बयान – मामले में नया मोड़

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब 7 फरवरी को मुस्कान ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अनीस अंसारी के खिलाफ दर्ज कराया गया गैंगरेप का मुकदमा झूठा था। मुस्कान का दावा था कि उन्हें इस केस को दर्ज कराने के लिए जबरन मजबूर किया गया था। हालांकि, अब मुस्कान ने अपना बयान बदल लिया है। उनका कहना है कि उन्हें धमकी देकर यह वीडियो बनवाया गया था। मुस्कान का आरोप है कि अनीस अंसारी ने उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी और अब वह न्याय की मांग कर रही हैं।

अनीस अंसारी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, गिरफ्तारी पर सवाल

मुस्कान के गंभीर आरोपों के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी की छवि को बचाने के लिए अनीस अंसारी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अब तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। मुस्कान का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपना धरना जारी रखेंगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अनीस अंसारी की गिरफ्तारी न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मुस्कान लगातार न्याय की गुहार लगा रही हैं और आरोप लगा रही हैं कि अनीस अंसारी ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है और क्या अनीस अंसारी पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

अनीस अंसारी ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, अनीस अंसारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पहले ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और उन्होंने किसी से निकाह नहीं किया है। अनीस ने यह भी आरोप लगाया कि मुस्कान ने उनके घर पर जाकर तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत उनकी पत्नी ने पुलिस से की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट में PM मोदी के 10 प्रस्ताव, UNSC सुधार से लेकर ग्लोबल साउथ की भूमिका बढ़ाने पर दिया जोर
BRICS समिट में PM मोदी के 10 प्रस्ताव, UNSC सुधार से लेकर ग्लोबल साउथ की भूमिका बढ़ाने पर दिया जोर
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम