न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ukraine पर बोले PM मोदी - दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है, भारत का ताकतवर होना बहुत जरुरी

उत्तर प्रदेश के बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए, आजादी से यहां तक का सफर तय किया है। हर भारतीय का ध्येय एक विकसित और समृद्ध भारत है। इस समृद्ध भारत के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना उतना ही जरूरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 5:50:19

Ukraine पर बोले PM मोदी - दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है, भारत का ताकतवर होना बहुत जरुरी

उत्तर प्रदेश के बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए, आजादी से यहां तक का सफर तय किया है। हर भारतीय का ध्येय एक विकसित और समृद्ध भारत है। इस समृद्ध भारत के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना उतना ही जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा भी छेड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि इतने बड़े देश और राज्य की जिम्मेदारी मजबूत कंधों पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा।

राज्य में सत्तारूढ़ रह चुकी पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखें हैं। दु:ख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बस्ती, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के लोगों ने भी बहुत भेदभाव झेला। लेकिन अब योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) की सरकार पिछले 5 वर्षों से हर वो प्रयास कर रही है, जो आपके जीवन में सहूलियत ला सके और गरीब को सम्मान दे सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों की वजह से अब प्रदेश में डर का माहौल दूर हो रहा है। आपके लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुल रहे हैं, नए रास्ते बन रहे हैं। आप बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, इसलिए भाजपा सरकार स्कूलों की स्थिति सुधार रही है। उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है।

बहराइच में पीएम ने कहा कि आप सब जो यहां इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं, उससे साफ है कि यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है। एक बार 2014, दूसरी बार 2017, तीसरी बार 2019 और इस बार 2022 जीत का चौका।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात