न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फतेहपुर में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या, मां ने पड़ोसी युवक को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ननिहाल में रह रही 3 साल की अबोध बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 10:30:39

फतेहपुर में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या, मां ने पड़ोसी युवक को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ननिहाल में रह रही 3 साल की अबोध बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि जब परिवार के लोग मूर्ति विसर्जन को गए तो तभी पड़ोसी युवक ने मसूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गया और रेप के बाद उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया। जब मूर्ति विसर्जन करने के बाद परिजन घर लौटे तो बच्ची नहीं मिली तो काफी खोजबीन की गई। जिसके बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो मां ने शक के आधार पर पड़ोसी दिनेश पासवान से पूछा तो वह घबरा गया और बच्ची की जानकारी से इनकार करते हुए वहां से चला गया। उसकी हरकतों से परिवार का शक उस पर और गहरा हो गया। जब परिवार वालों ने पड़ोसियों के साथ दिनेश पासवान का कमरा खंगाला तो वहां लहूलुहान हालत में बच्ची का शव रजाई के नीचे दबा मिला, जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अपने कलेजे के टुकड़े का शव देखकर मां के होश उड़ गए।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन के बाद बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र की है।

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अबोध बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में केस दर्ज कर आरोपी दिनेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से फील्ड यूनिट के द्वारा सबूत जुटाए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फ़तेहपुर जिले के खागा कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर शाम तीन साल की अबोध बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौका-ए वारदात पर पहुंची और परिजनों के गम और गुस्से के बीच बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी दिनेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों के मुताबिक कौशांबी जिले के दारानगर कस्बा का रहने वाला दिनेश पासवान पड़ोस में एक किराए के मकान में रहता है। वह दोपहर से ही मासूम बच्ची को सेब खिलाने के बहाने अपने साथ कमरे में ले जाना चाहता था, पर बच्ची की मां ने उसे ले जाने से मना कर दिया था। जब पूरा परिवार मूर्ति विसर्जन में व्यस्त हो गया तो आरोपी दिनेश पासवान बच्ची को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

अबोध बच्ची की रेप के बाद हत्या की सूचना पर खागा कोतवाली पुलिस मौका-ए वारदात पर पहुंची। घटना स्थल पर मौजूद हर किसी के गम और गुस्से को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। फील्ड यूनिट साथ पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल