न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर में कोहरे का कहर: NH-91 पर कई गाड़ियां टकराईं, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घने कोहरे ने गंभीर हादसे का कारण बना दिया। बुलंदशहर के NH-91 पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Dec 2024 11:07:57

बुलंदशहर में कोहरे का कहर: NH-91 पर कई गाड़ियां टकराईं, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घने कोहरे ने गंभीर हादसे का कारण बना दिया। बुलंदशहर के NH-91 पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में रोडवेज बस, कार और ट्रक समेत कई वाहन शामिल थे। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

गैस सिलेंडर लदा ट्रक भी दुर्घटना का शिकार

यह घटना बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र के मधुसूदन डेयरी के पास हुई। कोहरे की घनी चादर ने हाईवे पर कई वाहनों को हादसे का शिकार बना दिया। दुर्घटना में एक गैस सिलेंडर लदा ट्रक भी शामिल था। गनीमत रही कि कोई सिलेंडर नहीं फटा, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मौसम विभाग का कोहरा अलर्ट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही सुबह-शाम घने कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक कोहरा और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। आज, 18 दिसंबर को प्रदेश में घने कोहरे का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 19 से 21 दिसंबर के बीच मौसम हल्का साफ रहने की संभावना है, लेकिन दिन में हल्का और मध्यम कोहरा बना रहेगा। 22 और 23 दिसंबर को फिर से घने कोहरे की वापसी हो सकती है। इस कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल