न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: अयोध्या में 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ तड़पती मिली

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 7 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मासूम अयोध्या के हनुमानगढ़ी से चंद कदम की दूरी पर खाकी अखाड़े के पास खून से लथपथ, तड़पती हुई मिली। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 9:38:04

UP News: अयोध्या में 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ तड़पती मिली

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 7 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मासूम अयोध्या के हनुमानगढ़ी से चंद कदम की दूरी पर खाकी अखाड़े के पास खून से लथपथ, तड़पती हुई मिली। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अयोध्या की कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक वारदात को बुधवार रात अंजाम दिया गया। घटनास्थल से कुछ ही दूर दिगंबर अखाड़े जाने वाली रोड पर मासूम का घर है। बच्ची के घर से कुछ दूर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे मोहल्ले के लोग शामिल हुए थे। इस दौरान ही आरोपी बच्ची को पास के खंडहर की झाड़ियों में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी खून से सनी मासूम को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए थे। बच्ची किसी तरह घिसटती हुई सड़क पर आई। लोगों ने मासूम को इस हाल में देखा तो हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक खून से सनी बच्ची को पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। यहां से जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बच्ची हालत देखते हुए यहां से भी उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मासूम से दरिंदगी करने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह अमानवीय और नृशंश घटना है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासनिक अधिकारियों से कहेंगे कि इस पर तुरंत कार्रवाई करें और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। बच्ची के लिए जो भी व्यवस्था हो सकती है, उसे करने का प्रयास करेंगे।

जिला महिला अस्पताल पहुंचे सपा के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बच्ची का इलाज अच्छे से होना चाहिए। वह स्वस्थ हो जाए यही भगवान से प्रार्थना है।

अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे के मुताबिक करीब 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को इंजरी हुई है, घटना की छानबीन की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात