न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा: खेलते समय शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने लिए उतरे चार लोग, सभी की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में खेलते वक्त एक 10 साल का बच्चा शौचालय के गड्ढे में गिर गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 11:23:06

आगरा: खेलते समय शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने लिए उतरे चार लोग, सभी की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में खेलते वक्त एक 10 साल का बच्चा शौचालय के गड्ढे में गिर गया। इससे वह बेहोश हो गया तो उसे बचाने के लिए चार और लोग गड्ढे में उतरे। लेकिन सभी अचेत हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से पांचों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की मौत हो गई। मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के हैं। जबकि पांचवां शख्स पड़ोसी था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला प्रतापपुरा गांव का है।

गांव निवासी सुरेंद्र के घर के बाहर तीन दिन पहले शौचालय का गड्ढा खोदा गया था। पास ही बने एक और गड्ढे से पानी रिसकर उसमें आ गया था। जिसके चलते उसमें करीब तीन फीट तक पानी भर गया था। मंगलवार की शाम सुरेंद्र का 10 साल का बेटा अनुराग घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह गड्ढे में गिर गया। शोर मचने पर अनुराग को बचाने के लिए उसके भाई हरि मोहन (17 साल) और अविनाश (16 साल) गड्ढे में कूद पड़े। लेकिन तीनों अचेत होकर गिर गए। जब गड्ढे से कोई हलचल लोगों को नहीं दिखी तो पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र के चचेरे भाई सोनू (32 साल) भी गड्ढे में उतर गया। बाद में पड़ोसी योगेश (20 साल) भी गड्ढे में कूद गया। लेकिन एक-एक कर पांचों बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सीढ़ी के जरिए पांचों को गड्ढे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सभी को फतेहाबाद के एक निती अस्पताल ले जाया गया। जहां अनुराग की मौत हो गई। जबकि चार अन्य को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले चारों ने दम तोड़ दिया।

दो परिवारों में पसरा मातम

इस हादसे में सुरेंद्र के तीन बच्चों की जान चली गई। जबकि उसके भाई व पड़ोसी युवक ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में दो परिवारों में मातम पसर गया है। लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल