न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: 2 स्कूल बसों में भीषण टक्कर, सगे भाई-बहनों की मौत, 10 बच्चों समेत 14 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। आपस में टकराने वाली दो स्कूल बसों में से एक बस जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की है, जबकि दूसरी बस रविन्द्र नाथ स्कूल की है। दोनों बस घर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 6:38:36

यूपी: 2 स्कूल बसों में भीषण टक्कर, सगे भाई-बहनों की मौत, 10 बच्चों समेत 14 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। आपस में टकराने वाली दो स्कूल बसों में से एक बस जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की है, जबकि दूसरी बस रविन्द्र नाथ स्कूल की है। दोनों बस घर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थीं। इस हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। घायल में 10 बच्चे और 2 ड्राइवर, 2 कंडक्टर हैं। 6 बच्चों की हालत गंभीर है। इनमें 4 बच्चों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसा शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ के पास हुआ।

बुढ़ाना मोड़ के पास कोहरे के कारण तेज रफ्तार दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी छत उड़ गई। अगला हिस्सा पिचक गया। वहीं, दूसरी बस की साइड भी बुरी तरह से टूट गई।

uttar pradesh,accident in muzaffar nagar,school bus collision

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की। एक बस इस कदर पिचक गई थी कि उसमें फंसे बच्चों को बाहर निकालने में बहुत मुश्किल हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत दोनों बस के घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले सगे भाई-बहन सलीम (12) और महा (8) की मौत हो गई। वहीं, जीडी गोयनका के छात्र अक्षित मलिक, दक्षित मलिक, तोसिक का इलाज चल रहा है।

uttar pradesh,accident in muzaffar nagar,school bus collision

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीडी गोयनका स्कूल की बस शाहपुर की ओर जा रही थी, जबकि विपरीत दिशा से रविन्द्र नाथ स्कूल की बस आ रही थी। बुढ़ाना मोड़ से आगे फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन के पास ये दोनों स्कूल बसें आपस में टकरा गई। लोगों ने बताया कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस काफी तेजी से विपरीत दिशा की ओर चल रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल 8 बच्चों और दोनों गाड़ियों के ड्राइवर व परिचालक को तुरंत ही मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर रेफर किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात