न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में जारी है शहरों और स्टेशनों का नाम बदलना, अब अलीगढ़ हुआ हरिगढ़, बोर्ड निगम में प्रस्ताव पास

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। यूपी में कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 3:44:36

यूपी में जारी है शहरों और स्टेशनों का नाम बदलना, अब अलीगढ़ हुआ हरिगढ़, बोर्ड निगम में प्रस्ताव पास

अलीगढ़। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। यूपी में कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। इसी क्रम में यूपी के अलीगढ़ का नाम बदलने का नंबर है। अलीगढ़ का नाम बदलकर अब हरिगढ़ किया जाएगा। करीब 11 घंटे तक चली नगर निगम की पहली बोर्ड में मीटिंग में अलीगढ़ का नाम बदलने का लेकर प्रस्ताव पास हो गया। इसके अलावा जलकल व अमृत योजना के तहत राज्य विभाग आयोग से भुगतान के प्रस्ताव पर भी मेयर की मौजूदगी में मुहर लग गई। हालांकि नगर निगम के मूल बजट, जलमूल्य व सीवर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव सदन ने पास नहीं किया। हरिगढ़ का प्रस्ताव अब शासन को जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अलीगढ़ का नाम बदल दिया जाएगा। सोमवार को अलीगढ़ नगर निगम की सबसे लंबी अवधि तक बोर्ड बैठक चली। पिछले पांच सालों में इतनी रात तक कोई बोर्ड बैठक नहीं चली थी। बोर्ड बैठक में लंच के बाद शाम को चार बजे के बाद भी सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान पार्षद संजय पंडित के सुझाव अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।

भाजपा पार्षद संजय पंडित ने रखा प्रस्ताव

अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड की बैठक में भारतीय जनता पार्टी पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने की मांग की। बैठक में प्रस्ताव आते ही विपक्षी पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के नाम में बदलाव के एजेंडे को लेकर जमकर बवाल हुआ। भाजपा पार्षदों ने मेज थपथपाकर इस प्रस्ताव का स्वागत किया। बैठक में भाजपा पार्षदों ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद इसे पास कर दिया गया। अब नगर निगम बोर्ड के पास प्रस्ताव को सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अलीगढ़ को नए नाम से जाना जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अलीगढ़ का नाम बदलने के प्रस्ताव को पास किए जाने को लेकर अब राजनीतिक चर्चा भी गरमाने की उम्मीद की जा रही है।

यूपी सरकार में बदले गए इन बड़े शहरों के नाम

यूपी की योगी सरकार में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया। वहीं मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रखा गया। सबसे पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया था। इसके बाद मुगलसराय तहसील का नाम भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया था।

फैक्ट्री में सिर्फ 10 मजदूर, नहीं लिया जाएगा कामर्शियल टैक्स्

उपसभापति कुलदीप ने सुझाव दिया कि जिन फैक्ट्रियों में 10 से 5 व्यक्ति काम कर रहे हो उनसे कामर्शियल का टैक्स नहीं लिया जाए, सदन ने इस प्रस्ताव को भी पास किया। जलकल विभाग को हैंडपंप रीबोर, नए नलकूपों के संचालन समेत अन्य प्रस्तावों को सदन ने पास कर दिया। राज्य वित्त आयोग से जलकल विभाग को करीब 86 लाख रुपये के भुगतान का प्रस्ताव सदन में रखा गया था। जनवरी 2024 से मार्च तक हाउस टैक्स में छूट नहीं मिलेगी यह प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। जलमूल्य, सीवरेज समेत कई अन्य प्रस्तावों को अगली बैठक में रखा जाएगा। पार्षदों के अधिकांश सुझाव पर अमल करने का अफसरों ने आश्वासन दिया। पूर्व मेयर मो. फुरकान के कार्यकाल में सवालों के जवाब को लेकर पार्षदों को इस तरह संघर्ष नहीं करना पड़ा था। सवालों के जवाब पार्षदों को पहले मिल जाते थे या फिर जवाब से संतुष्ट रहते थे। पूर्व मेयर के कार्यकाल में विशेष अधिवेशन में ही बजट रखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह