न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: सतारा में अंधविश्वास के चलते नर बलि की आशंका, गन्ने के खेत में मिले महिला के सड़ चुके शरीर के टुकड़े

महाराष्ट्र के सतारा जिले के विदानी गांव में एक महिला के सड़ चुके शरीर के अंग गन्ने के खेत में मिले हैं। शव के पास गुलाल, नारियल और एक काली गुड़िया जैसी चीजें मिली हैं। शव के टुकड़े के पास मिली विभिन्न वस्तुओं को देखते हुए आशंका जतायी जा रही है कि यह मानव बलि हो सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 3:43:51

महाराष्ट्र: सतारा में अंधविश्वास के चलते नर बलि की आशंका, गन्ने के खेत में मिले महिला के सड़ चुके शरीर के टुकड़े

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले के विदानी गांव में एक महिला के सड़ चुके शरीर के अंग गन्ने के खेत में मिले हैं। शव के पास गुलाल, नारियल और एक काली गुड़िया जैसी चीजें मिली हैं। शव के टुकड़े के पास मिली विभिन्न वस्तुओं को देखते हुए आशंका जतायी जा रही है कि यह मानव बलि हो सकती है। अंधविश्वास विरोधी संस्था महाराष्ट्र आंध्रश्रद्धा निर्मूलन समिति के संयोजक हामिद दाभोलकर ने सातारा पुलिस से इस बात की जांच करने की मांग की है कि इस मौत में अंधविश्वास का कोई पहलू तो नहीं है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को प्रदीप जाधव नामक व्यक्ति के खेत में शव के अंग मिले। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या की गई होगी और बाद में उसका शव खेत में फेंक दिया गया होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फलटन के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। अतिरिक्त एसपी वैशाली कडुस्कर, फलटन डीएसपी राहुल धास और पुलिस निरीक्षक सुनील महादिक सहित सतारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव के टुकड़े को देखकर लगता है कि महिला की हत्या एक सप्ताह पहले की गई होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत महिला का धड़ गायब था। खोपड़ी दो सौ से तीन सौ मीटर दूर एक जलकुंड में मिली थी। शरीर के अन्य अंगों की तलाश कर रहे हैं। चूंकि गन्ने का खेत 9 से 10 एकड़ में फैला हुआ है, इसलिए शरीर के शेष हिस्सों की तलाश करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

महाराष्ट्र आंध्रश्रद्धा निर्मूलन समिति के संयोजक हामिद दाभोलकर ने कहा- "शरीर के पास मिली विभिन्न वस्तुओं को देखते हुए, लगता है कि यह मानव बलि थी। महाराष्ट्र सरकार ने हर थाने में अंधविश्वास विरोधी सेल स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, कई जिलों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। हर तहसील के पुलिस थानों में अंधविश्वास विरोधी सेल स्थापित किए जाने चाहिए और जादू-टोना विरोधी कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो उम्मीद है कि ऐसी घटनाओं से बचा जा सकेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'हम अमेरिका के गुलाम नहीं हैं', ट्रंप-ईरान समझौते पर नेतन्याहू सरकार के मंत्री का विवादित बयान
'हम अमेरिका के गुलाम नहीं हैं', ट्रंप-ईरान समझौते पर नेतन्याहू सरकार के मंत्री का विवादित बयान
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
फूड पैकिंग को लेकर बदले नियम, FSSAI ने दुकानदारों को दी चेतावनी, ग्राहकों के लिए भी जरूरी जानकारी
फूड पैकिंग को लेकर बदले नियम, FSSAI ने दुकानदारों को दी चेतावनी, ग्राहकों के लिए भी जरूरी जानकारी
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो