न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तुम बहुत घर-घर तिरंगा बांट रहे हो, सिर तन से जुदा कर देंगे...', UP में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धमकी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में घर-घर तिरंगा बांटने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सिर कलम करने की धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 10:31:19

'तुम बहुत घर-घर तिरंगा बांट रहे हो, सिर तन से जुदा कर देंगे...', UP में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धमकी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में घर-घर तिरंगा बांटने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सिर कलम करने की धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। कार्यकर्ता को अपने घर के बाहर 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी भरा पत्र चिपका मिला। पुलिस प्रशासन ने पुलिस परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की कई टीमें लगाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जिले के किरतपुर निवासी शशि बाला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके पति अरुण कुमार कश्यप रेस्टोरेंट्स चलाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यककर्ता शशि बाला 13 से 15 अगस्त तक चले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने मोहल्ले में अपने पति के साथ राष्ट्रीय ध्वज बांट रही थीं। यह कार्य दो-तीन दिन से लगातार चल रहा था। 15 अगस्त को सवेरे शशिबाला अपने घर के बाहर दरवाजे पर हाथ से लिखा पर्चा चिपका मिला। जिसमें धमकी भरे शब्दों में लिखा था- 'अरुण तुम बहुत घर-घर तिरंगा बांट रहे हो। तुम्हारा भी सर तन से जुदा कर दिया जाएगा।' पर्चे में नीचे की ओर लिखा था- ISI समर्थक। इस तरह के दो पर्चे घर के सामने दुकान और एक उसके सामने लगने वाले फास्ट फूड ठेले पर चिपके मिले।

धमकी भरा पत्र देखकर पुलिस के अफसरों के भी होश उड़ गए आनन-फानन में अरुण कश्यप के परिवार के घर सुरक्षा मुहैया करा दी गई। साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर सीओ की अगुवाई में कई पुलिस की टीम लगाकर मामले की जांच की जा रही हैं। एसपी सिटी, बिजनौर डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएगा प्रभावी तरिके से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पर्चे की लिखावट देखकर मामूल हुआ कि धमकी देने वाला ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों की एक टीम बना दी गई है। साथ ही परिवार को सुरक्षा के लिए 2 सिपाही भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी परिवार के लोग खौफ में है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार का कहना है कि उनका बेटा भी पढ़ने के लिए बिजनौर जाता है। इस धमकी के बाद वह इस डर में हैं कि बेटे को पढ़ाई के लिए भेजें या न भेजें, क्योंकि धमकी का मकसद क्या है और देने वाला कौन है? जब तक यह पता नहीं लग जाता, तो वह खौफ में ही रहेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है। फिलहाल पुलिस और अन्य अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात