न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद: मां-बाप के सामने पति ने किया पत्नी का कत्ल, सिर नहर में और धड़ जंगल में फेंका, रची अपहरण की झूठी कहानी

मामला गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके का है। सबसे पहले खुद पति ने नई नवेली पत्नी का कत्ल किया। फिर अपने मां-बाप के सामने ही उसकी लाश के टुकड़े किए और उन टुकड़ों को नदी और जंगल में फेंक आया। इसके बाद शातिर पति और ससुरालवालों ने पुलिस से बचने के लिए मृतका के अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को सुनाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 10:18:12

गाजियाबाद: मां-बाप के सामने पति ने किया पत्नी का कत्ल, सिर नहर में और धड़ जंगल में फेंका, रची अपहरण की झूठी कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हत्या का एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है। जहां दहेज की खातिर एक नवविवाहिता का कत्ल हुआ। मामला गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके का है। सबसे पहले खुद पति ने नई नवेली पत्नी का कत्ल किया। फिर अपने मां-बाप के सामने ही उसकी लाश के टुकड़े किए और उन टुकड़ों को नदी और जंगल में फेंक आया। इसके बाद शातिर पति और ससुरालवालों ने पुलिस से बचने के लिए मृतका के अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को सुनाई। पहले तो पुलिस भी मामले में उलझ गई, लेकिन जब पुलिस ने कत्ल की इस ब्लाइंड गुत्थी को सुलझाया तो मृतका का पति और सास-ससुर सलाखों के पीछे पहुंच गए।

ऐसे दिया कत्ल को अंजाम

24 वर्षीय रिया जैन और गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार निवासी आकाश त्यागी एक दूसरे से प्यार करते थे। इसी वजह से दोनों के परिवारवालों ने उनकी अरेंज मैरिज करा दी थी। दोनों की शादी महज 10 महीने पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद आकाश और उसके घरवालों ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। वो दहेज की खातिर रिया को परेशान करने लगे। नतीजा ये हुआ कि महज 10 महीने बाद ही दहेजलोभी पति और सुसरालवालों रिया की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश के दो टुकड़े कर महिला के सिर को नहर और धड़ को मुरादनगर थाना क्षेत्र के जंगल फेंक दिया। हत्या की इस वारदात के बाद आकाश और उसके परिवार ने पुलिस और रिश्तेदारों को गुमराह करने की साजिश रची।

साजिश के तहत रिया के पति आकाश ने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल की और अपनी पत्नी के अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आ गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम रिया की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने इस वारदात की तमाम कड़ियों को जोड़ते हुए मामले का खुलासा कर दिया और जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक महिला के पति और सास ससुर ने ही रिया की गर्दन धड़ से अलग की थी और उसके शव को नहर और जंगल में फेंक दिया था। साजिश को तहत पुलिस को महिला के अपहरण की सूचना दी गई थी। आरोपियों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि रिया के भाई ने किसी से कर्जा लिया हुआ था। कुछ लोग उनके घर आए और रुपये देने की बात कहकर उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गए।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूरी घटना को एक प्लान के तहत अंजाम दिया था। उनको यकीन था कि इस प्लान के तहत न तो महिला की लाश किसी को मिलेगी और ना ही कभी पुलिस हत्या की घटना का खुलासा कर उन्हें पकड़ पाएगी। CO स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के अपहरण की सूचना पर जब मामले की जांच शुरू की तो अपहरण की इस घटना में कई लूप पोल्स नजर आए। जिसके बाद सर्विलांस और मैन्युल इंटेलिजेंस के आधार पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।

रिया की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति आकाश त्यागी और सास उषा त्यागी और ससुर सुरेश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर महिला के शव के धड़ को बरामद कर लिया गया है। हालांकि महिला का सिर अभी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कत्ल में इस्तेमाल आलाकत्ल बलकटी और शव को फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात