न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव में भयावह पारिवारिक त्रासदी, पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, एक ही कमरे में मिले चारों के शव

उन्नाव के साहबखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या के बाद की आत्महत्या। पुलिस जांच में जुटी, जानें पूरी घटना की वजह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 12:16:09

उन्नाव में भयावह पारिवारिक त्रासदी, पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, एक ही कमरे में मिले चारों के शव

उन्नाव जिले में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव में पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि साहबखेड़ा गांव निवासी संदीप यादव ने थाना अचलगंज में सूचना दी कि उसके भाई अमित यादव (35) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को अमित का शव कमरे में लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी गीता (30) और 10 और 6 साल की बेटी मृत पाई गईं। एक ही कमरे में चारों शवों की उपस्थिति ने पूरे गांव को सन्न कर दिया। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि मृतकों के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अमित ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों की हत्या की, उसके बाद आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना के पीछे की असल वजह क्या रही, इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है, फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और परिवार तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, जिसमें मानसिक तनाव, घरेलू कलह, आर्थिक स्थिति आदि शामिल हैं।

इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार अमित एक शांत स्वभाव का व्यक्ति था, जिससे इस प्रकार की घटना की किसी को उम्मीद नहीं थी। अब यह जांच का विषय है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे एक पूरा परिवार समाप्त हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’