न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखण्ड: पलामू जिले में अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे 17 जनों को कुचला, 3 मरे, 14 घायल, 10-10 लाख मुआवजे की माँग

झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने 17 लोगों को रौंद डाला। घटना सोमवार देर रात शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 2:00:55

झारखण्ड: पलामू जिले में अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे 17 जनों को कुचला, 3 मरे, 14 घायल, 10-10 लाख मुआवजे की माँग

रांची। झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने 17 लोगों को रौंद डाला। घटना सोमवार देर रात शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया, उनके पोता रोहित कुमार और कोटा गांव मधु मेहता के रूप में की गई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल 14 अन्य लोगों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- ‘पलामू के चैनपुर क्षेत्र के बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन की ओर से घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ मुख्यमंत्री ने पलामू पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने इस मामले में पलामू डीसी को कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है।

अनियंत्रित कार चालक ने सभी को रौंदा, चालक फरार

जानकारी के अनुसार शाहपुर-गढ़वा मार्ग स्थित चढवना टोला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थानीय और आसपास के लोग शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार चालक ने पैदल चल रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। कार चालक ने भागने के दौरान 14 अन्य लोगों को चोटिल कर दिया। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

घायलों को इलाज के लिए चैनपुर उतरी के पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार चौरसिया, नरसिंहपुर पथरा पंचायत के मुखिया पति व्यास चौरसिया की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में स्थानीय लोगों ने भी बड़ी मदद की।

घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। वहीं घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे में था।

मृतक के आश्रितों को 10-10लाख मुआवाजा देने की मांग

भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने राज्य सरकार से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता