न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन के कोर्ट ने दिया झटका, भारत लाने का रास्ता हुआ साफ

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन के कोर्ट ने बड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 6:20:09

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन के कोर्ट ने दिया झटका, भारत लाने का रास्ता हुआ साफ

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन के कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। अब लंदन की जेल में बंद नीरव को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने बुधवार को नीरव के उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें उसके भारत प्रत्यर्पण को रोकने की अपील की गई थी।

इसी वर्ष 15 अप्रेल को ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने नीरव को भारत प्रत्यर्पित किए जाने की मंजूरी दे दी थी। इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज ने 25 फरवरी को नीरव के प्रत्यर्पण को लेकर फैसला सुनाया था। नीरव ने इसी फैसले को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। नीरव की दलील थी कि भारत में उचित मुकदमा नहीं चलेगा। साथ ही उसे राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है।

याचिका में भारत की जेलों की हालत खराब बताई गई और कहा गया कि उसके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं हैं। आपको बता दें कि नीरव को 20 मार्च 2019 को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत नहीं मिली। उसी दिन नीरव को वैंड्सवर्थ जेल भेजा गया, जहां वो 29 मार्च तक रहा। इसी दिन वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसकी दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

गौरतलब है कि नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी ने मिलकर पीएनबी के साथ 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है। इस काम में बैंक के कई अधिकारियों ने भी इन लोगों का साथ दिया है। वर्ष 2018 में इंटरपोल ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती