न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन रेप केस का आरोपी गिरफ्तार, भागने के प्रयास में हुआ घायल

इस बीच बच्ची के गुनहगारों को दबोचने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 10:44:59

उज्जैन रेप केस का आरोपी गिरफ्तार, भागने के प्रयास में हुआ घायल

उज्जैन। उज्जैन में मासूम बच्ची से बलात्कार की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस शर्मनाक और जघन्य हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच बच्ची के गुनहगारों को दबोचने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और इस दौरान घायल हो गया। पकड़ने के दौरान यह सीमेंट की सड़क से टकराया जिस दौरान इसके पांव और हाथ में चोट आई हैं। पुलिस अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई करेंगे।

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया, "घटना के दिन और स्थल के हमारे पास टेक्निकल साक्ष्य हैं। बच्ची ने जिन लोगों से मदद और संपर्क किया उनसे हमने विस्तृत कथन लिए हैं और यह सब हमारी विवेचना के भाग होंगे और अभियोजन में मदद करेंगे... उज्जैन की जनता के लिए नरेटिव फैलाने की कोशिश की जिसमें बताया गया कि लोगों ने बच्ची की मदद नहीं की। हमने जब जांच की तो पता चला कि मोहल्ले के लोगों ने आर्थिक मदद की थी। किसी ने 50 तो किसी ने 100 रुपए दिए थे। इससे अच्छा हो सकता था लेकिन उज्जैन के सभी जागरूक लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।"

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप का अपराध दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ के दौरान घटनास्थल और अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इस पूरे मामले में एक अन्य युवक के खिलाफ भी साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज किया गया है।

एसआईटी कर रही मामले की जांच

बता दें कि पीड़िता को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी। उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ रेप किया गया है। पुलिस ने इससे पहले पांच आरोपियों को हिरासत में लिया था। घटना की आगे की जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से की जा रही है।

पीड़िता रिकवर कर रही, सदमें में

इस बीच एनसीपीसीआर की सदस्य दिव्या गुप्ता ने ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बच्ची ठीक हो रही है और रिकवर कर रही है। घटना में लिप्त आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ जारी है। बच्ची अभी भावनात्मक रूप से सदमे में है। बच्ची किसी से बात नहीं कर रही अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है और उसे हटाने के लिए कह रही है. वह चिकित्सीय रूप से रिकवर कर रही है लेकिन भावनात्मक रूप से सदमे में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?