न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर चाकूबाजी: घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित छात्र की अस्पताल में मौत

राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की मौत हो गयी है। छात्र देवराज के परिजन लगातार आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 12:32:03

उदयपुर चाकूबाजी: घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित छात्र की अस्पताल में मौत

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की मौत हो गयी है। छात्र देवराज के परिजन लगातार आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। दो साल पहले हुए कन्हैय्यालाल हत्याकांड के बाद इस मामले ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है।

इससे पूर्व उदयपुर के मुखर्जी नगर चौक से शुरू हुई रैली में लड़के के परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। नारे लगाते हुए रैली एमबी अस्पताल पहुंची और मांग की कि परिजनों को लड़के को देखने दिया जाए।

चाकूबाजी से गंभीर घायल छात्र की हालत बेहद गंभीर होने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर था। हॉस्पिटल का एक गेट तभी बंद कर दिया गया था और एसपी कलेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया था। फिलहाल भजनलाल सरकार पूरे मामले को लेकर बहुत गंभीर है और जीरो टॉलरेंस की बात कही जा चुकी है।

इधर एमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर और एसपी समेत आला अफसर मौजूदा हालात पर नजर बनाये हुए हैं। उदयपुर आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इधर विधायक फूल सिंह, मृतक पीड़ित परिवार के साथ मौजूद हैं और ढांढस बंधा रहे हैं। मामले पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्टियानी चौहट्टा में 10वीं के छात्रों में शुक्रवार सुबह स्कूल के बाहर चाकूबाजी हो गई। झगड़े में एक छात्र गंभीर घायल हो गया, जबकि दूसरे को चोटें आई थी। हमले के बाद चाकू मारने वाला छात्र मौके से फरार हो गया था।

स्कूल टीचर और साथी छात्रों को जैसे ही घटना का पता चला, तो वो बिना समय गवाएं घायल छात्र को स्कूटी पर बैठाकर एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। समय पर उपचार मिलने से छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही थी। हालांकि पुलिस ने चाकू मारने वाले छात्र को डिटेन कर लिया था। घटनाक्रम की सूचना पर एडिशनल एसपी उमेश ओझा, डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी माय जाब्ता मौके पर पहुंचे थे।

चाकू देवराज की जांघ पर लगा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमला कर अयान मौके से भाग गया, जबकि गंभीर घायल हुए देवराज को स्कूल की टीचर और साथी छात्र स्कूटी पर बैठाकर तत्काल एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और उसका उपचार शुरू करवाया।

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक, हाथीपोल, धानमंडी सहित शहर के अंदर के बाजार बंद करवा दिए। हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने कहा कि स्कूल छात्रों के बीच इस तरह की घटना चिंतनीय है। जिस भी छात्र ने घटना कारित की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं, टीचर्स को भी नजर रखनी चाहिए कि बच्चों के बीच क्या चल रहा है।

माइनर आरोपी को सख्त सजा मिले- गुलाब चंद कटारिया

गुलाब चंद कटारिया ने कहा- माइनर आरोपी को सख्त सजा मिले। त्योहार का दिन है। अमन चैन बनाएं रखें, प्रशासन को सतर्कता बरतनी चाहिए, प्रशासन ने जो कार्रवाई की है, वो तारीफ के काबिल है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार से जाकर खुद मुलाकात करूंगा।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा-पीड़ित परिवार के साथ भजनलाल सरकार खड़ी है

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ भजनलाल सरकार खड़ी है। अपराधियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है।

सरकार ने छात्र को बचाने की भरपूर कोशिश की- सांसद मन्नालाल रावत

उदयपुर चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज के मौत पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत कहा कि छात्र देवराज का निधन बेहद दुखद है। सरकार ने छात्र को बचाने की भरपूर कोशिश की। पूरा मेवाड़ छात्र के परिवार के साथ खड़ा है। 'परिवार के साथ जन भावना जुड़ी है। मेवाड़ का लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगड़ने देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट