न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिली अंग्रेजों के जमाने की 'गुप्त सुरंग', लालकिले से दिल्ली विधानसभा तक बनी; जानें इसके बारे में सबकुछ

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को रहस्यमयी सुरंग का पता चला है। यह सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 1:39:41

मिली अंग्रेजों के जमाने की 'गुप्त सुरंग', लालकिले से दिल्ली विधानसभा तक बनी;  जानें इसके बारे में सबकुछ

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को रहस्यमयी सुरंग का पता चला है। यह सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि यह सुरंग स्वतंत्रता सेनानियों को स्थानांतरित करते समय अंग्रेजों द्वारा विरोध से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।

इसके अलावा राम निवास गोयल ने कहा जब मैं 1993 में विधायक बना तो यहां मौजूद सुरंग के बारे में अफवाह उड़ी जो लाल किले तक जाती है। इसके बाद मैंने इसके इतिहास की खोज करने की कोशिश की, लेकिन कुछ स्पष्टता नहीं थी। वहीं, उन्‍होंने कहा कि अब हमें सुरंग का मुंह मिल गया है, लेकिन इसे आगे नहीं खोद रहे हैं, क्योकि मेट्रो परियोजनाओं और सीवर लाइन के कारण सुरंग के सभी रास्ते नष्ट हो गए हैं।

इसके अलावा गोयल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा को 1912 में कोलकाता से दिल्ली राजधानी स्थानांतरित करने के बाद केंद्रीय विधानसभा के रूप में इस्तेमाल किया गया था। जबकि 1926 में इसे कोर्ट में बदल दिया गया था और अंग्रेज भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को कोर्ट लाने के लिए इस सुरंग का प्रयोग किया करते थे।

गोयल के मुताबिक, हम सभी को यहां फांसी दिए जाने वाले कमरों के बारे में पता है, लेकिन इन्हें कभी खोला नहीं गया। अब आजादी के 75वें साल पर मैंने उस कमरे का निरीक्षण करने का फैसला किया। हम उस कमरे को स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के रूप में बदलना चाहते हैं।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का इतिहास आजादी से जुड़ा हुआ है, इसलिए वो अगले स्वतंत्रता दिवस तक फांसी वाले कमरे को पर्यटकों के लिए खोलना चाहते हैं, ताकि इसके बारे में लोग जान सकें। हमने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री