न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी छोड़ प्लेटफार्म पर पहुँची, जान-माल की हानि नहीं, उच्च स्तरीय समिति करेगी जाँच

यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू ट्रेन अचानक स्पीड तेज होने से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 1:18:33

मथुरा में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी छोड़ प्लेटफार्म पर पहुँची, जान-माल की हानि नहीं, उच्च स्तरीय समिति करेगी जाँच

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर मंगलवार की रात ट्रेन हादसा हो गया। यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू ट्रेन अचानक स्पीड तेज होने से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चढ़ते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए भागने लगे। एक बच्चा ट्रेन के नीचे आ गया। हालांकि उसे कोई हानि नहीं हुई। वह उठकर तेजी से भाग गया। एक यात्री को चोट लगी है। इस वजह से यात्रियों के कुछ बैग ट्रेन के नीचे आ गए। 30 मीटर तक प्लेटफॉर्म को तोड़ते हुए आई ट्रेन लाइट के पोल से टकराकर रुकी। इससे वहां भगदड़ मच गई। अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

मंगलवार को शकूरबस्ती से आई ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। इसके बाद अचानक दोबारा से तेजी से चल पड़ी। प्लेटफॉर्म को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे के समय प्लेटफॉर्म के पास 5-6 लोग खड़े हुए थे। गनीमत रही कि उन्होंने ट्रेन को चलते हुए देख लिया और दौड़ लगाकर दूर हो गए। इससे उनकी जान बच गई।

इधर, ट्रेन के सामने ओएचई लाइन का एक खंभा आ गया। इससे टकराने के बाद वह रुक गई। इसी बीच ट्रेन के नीचे एक 8 साल का बच्चा आ गया। गनीमत रही कि वह चोटिल नहीं हुआ। मौके से उठकर भाग गया। रेलवे अधिकारी व आरपीएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। पास में गिर्राज सिंह निवासी उमराया, छाता अपनी ट्रेन के इंतजार में खड़े हुए थे, उनको हल्की चोट आई है।

दिल्ली साइड के ऐडिंग पाइंट पर ट्रेन के चढ़ने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। RPF और GRP पुलिस के अलावा रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम ने आकर मोर्चा संभाला। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की स्पीड, निर्धारित स्पीड से ज्यादा बढ़ गई। जिसकी वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई।

घटना से मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस सहित कई गाड़ियों को दिल्ली की ओर ही रोक दिया गया है। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटनास्थल पर स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी अवधेश कुमार गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए।

आगरा मंडल की तकनीकी टीम मथुरा पहुंची

हादसे के बाद उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल से तकनीकी टीम मथुरा पहुंची। इसके साथ ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। देर रात तक चली प्रक्रिया के बाद ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाकर वापस रेल ट्रैक पर लाया गया।

हाईलेवल कमेटी करेगी ट्रेन हादसे की जांच

रेलवे पीआरओ प्रसस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। जो इस हादसे की जांच करेगी। अभी हादसे की जगह से ट्रेन नहीं हट सकी है। मुंबई ट्रैक पर असर न पड़े, इसके लिए ट्रैक को सावधानी से क्लियर कराया जा रहा है। ये हादसा ओवरस्पीड हुआ या और कोई वजह रही। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप