न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर और झालावाड़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे, 4 मरे, 5 घायल

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत फुलेरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो जनों को मृत घोषित कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 12:10:00

जयपुर और झालावाड़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे, 4 मरे, 5 घायल

जयपुर। राजस्थान में दो दर्दनाक सड़क हादसों में चार जनों की मौत हुई है। अन्य पांच जने घायल हुए है। ये हादसे जयपुर और झालावाड़ जिले में हुए है। दोनों हादसों का कारण तेज रफ्तार में वाहनों का बिगड़ा बैलेंस बताया जा रहा है।

झालावाड़

पहले मामले के अनुसार झालावाड़ जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बर्डगुवालिया गांव के समीप हुई। जहां बाइक सवार सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गए और पत्थरों से टकरा गए।

मृतकों की पहचान बन्या निवासी चौथमल बैरवा और रामलाल बैरवा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खानपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। आज मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस शवों को परिजनों को सौंप देगी। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या अन्य कोई कारण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांभर में हुई कार दुर्घटना

दूसरा हादसा सांभर इलाके में हुआ है। हादसे के बाद अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा शाकंभरी माता रोड पर कोच्या की ढाणी के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जयपुर निवासी हिमांशु और जम्मू-कश्मीर निवासी ईशान के रूप में हुई है। कार में कुल सात युवक सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में तेज गति के कारण उनकी कार संतुलन खो बैठी और बाउंड्री वॉल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत फुलेरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो जनों को मृत घोषित कर दिया। अन्य को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शवों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। साथ ही हादसे से जुड़े अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी