न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में रविवार (2 मार्च) को NH-11 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 2:44:58

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में रविवार (2 मार्च) को NH-11 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे में चार युवकों की जान गई

मृतकों में 19 वर्षीय राहुल मेघवाल, 24 वर्षीय चोरूराम मेघवाल, 17 वर्षीय कोजूराम मेघवाल और 23 वर्षीय ओमप्रकाश मेघवाल शामिल हैं। इनमें चोरूराम और कोजूराम सगे भाई थे। सभी युवक नाल क्षेत्र के रहने वाले थे और दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने गाड़ी का नंबर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों की मांग – तेज रफ्तार वाहनों पर हो सख्त कार्रवाई

इस हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, पूरे नाल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी