न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे 7 लोगों को कुचला, मां-बेटी की मौत

गोरखपुर के रघुनाथपुर टोला भगवानपुर में एक तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के सात लोगों को कुचल दिया, जिसमें मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में शराब और तेज रफ्तार को वजह बताया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 3:54:55

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे 7 लोगों को कुचला, मां-बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के सात सदस्यों को कुचल दिया, जिसमें मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस भयावह हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद कार सवार मौके से भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

यह हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला भगवानपुर में हुआ। पुलिस जांच में कार से शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिससे स्पष्ट है कि नशे में धुत होकर तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद घर के बाहर बैठे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।

कार से बरामद हुई शराब की बोतलें

घटना के बाद जब स्थानीय लोग पहुंचे तो देखा कि कार सवार भागने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार सवार किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और कार से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे और तेज रफ्तार के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

गर्मी के कारण घर के बाहर बैठे थे परिजन

गुलरिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी शाहिदा खातून, उनकी बेटी सूफिया, बेटा बदरे आलम, देवर अतमुद्दीन, अतमुद्दीन की पत्नी मरियम, उनकी बेटी राबिया खातून, बेटा जुबेर और नाती निहाल गर्मी के कारण घर के बाहर दरवाजे के पास चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आकर सीधे उन पर चढ़ गई। कार में सवार चार में से तीन लोग फरार हो गए, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक फोटोग्राफर है और शादी समारोह में काम करता है।

पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने शाहिदा खातून और सूफिया को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और उसकी तलाशी में शराब की बोतलें भी मिली हैं। पूछताछ में पता चला कि कार चालक गुलरिया इलाके का निवासी है। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने जानकारी दी कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और घटना की गहन जांच जारी है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल