न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : मछली पकड़ने के लिए लगाई जाली में फंसी ट्रैक्टर चालक की लाश, मचा हडकंप

उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार को तब सनसनी मच गई जब मछली पकड़ने के लिए लगाई जाली में एक लाश फंसी मिली। मामला मगहर कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गुलाम राय गांव के पूरब खुदवा नाले में शनिवार को ट्रैक्टर चालक का शव मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 10:56:17

उत्तरप्रदेश : मछली पकड़ने के लिए लगाई जाली में फंसी ट्रैक्टर चालक की लाश, मचा हडकंप

उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार को तब सनसनी मच गई जब मछली पकड़ने के लिए लगाई जाली में एक लाश फंसी मिली। मामला मगहर कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गुलाम राय गांव के पूरब खुदवा नाले में शनिवार को ट्रैक्टर चालक का शव मिला। सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। मृतक की पहचान मंझरिया गुलाम राय गांव निवासी 45 वर्षीय वृजलाल पुत्र रामनाथ ट्रैक्टर चालक के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चौकी इंचार्ज हरीनारायण दीक्षित ने बताया कि परिजनों के अनुसार मंझरिया गुलाम राय निवासी बृजलाल पुत्र रामनाथ शुक्रवार की शाम पांच बजे गांव के बगल में ही स्थित खुदवा पुल के पास अपनी साइकिल खड़ी करके नित्य क्रिया के लिए गए थे। जहां पैर फिसल जाने से खुदवा नाले में गिर गए। नाले के पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। खुदवा नाले में मछली पकड़ने के लिए कुछ लोगों ने जाली लगाया था। उसी में शव फंसा हुआ था। शनिवार को जाली में फंसा शव लोगों ने देखा और शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। शव की पहचान वृजलाल के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वृजलाल अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए। पीड़ित पत्नी मीरा और बेटे चंद्रशेखर, इंद्रशेखरव गोल्डेन का रो-रो कर बुरा हाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल