न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बसों में सवार होकर मनरेगा का पैसा लेने दिल्ली पहुँच रहे TMC कार्यकर्ता, झारखण्ड में हुआ हादसा

बसों में सवार होकर पश्चिम बंगाल से दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहे तृणमूल के कई कार्यकर्ता काफिले में शामिल एक बस के झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण घायल हो गए। बस के अचानक राजमार्ग के बगल में स्थित एक खेत में उतर जाने से कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। पार्टी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार लोगों को उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया शहर ले जाया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 9:18:22

बसों में सवार होकर मनरेगा का पैसा लेने दिल्ली पहुँच रहे TMC कार्यकर्ता, झारखण्ड में हुआ हादसा

नई दिल्ली। बसों में सवार होकर पश्चिम बंगाल से दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहे तृणमूल के कई कार्यकर्ता काफिले में शामिल एक बस के झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण घायल हो गए। बस के अचानक राजमार्ग के बगल में स्थित एक खेत में उतर जाने से कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। पार्टी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार लोगों को उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया शहर ले जाया गया।

टीएमसी ने कहा कि रेलवे ने उसे एक विशेष ट्रेन नहीं मुहैया कराई। मनरेगा के अंतर्गत 100 दिन की रोजगार की गारंटी कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार से बकाया रकम मांगने के लिए 49 बस में प्रदर्शन के लिए वर्कर्स दिल्ली जा रहे थे। पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी को बस की व्यस्था करने के लिए मजबूर किया, क्योंकि विशेष ट्रेन नहीं मुहैया कराई गई। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि भाजपा के डॉ. सुकांत अपने हाथों को देखिये, वो घायल हुए लोगों के खून से लाल हैं।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ट्रेन बुकिंग से इनकार करके और उड़ानें रद्द करके टीएमसी के विरोध को विफल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश कर रही है। पूर्वी रेलवे का तर्क है कि उसे आईआरसीटीसी को विशेष ट्रेन मुहैया करानी थीं। इनकार करने का कारण रेक की अनुपलब्धता थी।

उधर, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि टीएमसी नेता हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं। लेकिन प्रदर्शनकारियों को बसों से दिल्ली ले जाया जा रहा था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि टीएमसी नेता शानदार उड़ानों का आनंद ले रहे हैं। इन मासूम लोगों का जीवन नेताओं ने ही जोखिम में डाल दिया गया है, ये निंदनीय है।

टीएमसी ने कहा कि बसें शनिवार रात कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों से रवाना हुईं। ये सोमवार सुबह तक दिल्ली पहुंचने वाली हैं। टीएमसी ने दो अक्टूबर को राजघाट पर अपने सांसदों और राज्य के मंत्रियों के धरने की योजना बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत