न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरविंद केजरीवाल की पत्नी को तीस हजारी कोर्ट का नोटिस, हो सकती है दो साल की सजा

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। मामला दो विधानसभा के वोटर आईडी कार्ड से जुड़ा हुआ है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने आरोपी सुनीता केजरीवाल को समन जारी किया है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 5:32:56

अरविंद केजरीवाल की पत्नी को तीस हजारी कोर्ट का नोटिस, हो सकती है दो साल की सजा

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। मामला दो विधानसभा के वोटर आईडी कार्ड से जुड़ा हुआ है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने आरोपी सुनीता केजरीवाल को समन जारी किया है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कि सीएम की पत्नी ने आरपी एक्ट का उल्लंघन किया है। खुराना ने दावा किया था कि सुनीता केजरीवाल के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं। एक साहिबाबाद विधानसभा और दूसरा आईडी कार्ड चांदनी चौक विधानसभा से है। अगर इस मामले में सुनीता दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दो साल की सजा हो सकती है। आरपी एक्ट के तहत कोई भी नागरिक एक से ज्यादा विधानसभा में नामांकन नहीं करा सकता है।

यह कार्रवाई दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना द्वारा वर्ष 2019 में की गई एक शिकायत के आधार पर की गई है। हरीश खुराना ने आरोप लगाया था कि सुनीता केजरीवाल के पास उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद निर्वाचन क्षेत्र और दिल्ली के चांदनी चौक, दोनों का मतदाता पहचान पत्र है और उनका नाम इन निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों में दर्ज है।

इसी आधार पर अब तीस हजारी न्यायालय की मैजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने एक आदेश देते हुए सुनीता को तलब किया गया है। सुनीता पर लोक प्रतिनिधिव अधिनियम, 1950 की धारा 17 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इस मामले की सुनवाई 18 नवम्बर 2023 को होगी। सुनीता केजरीवाल भी राजस्व सेवा अधिकारी थीं लेकिन उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

न्यायिक मामलों के समाचार देने वाली वेबसाइट बार एंड बेंच के अनुसार, न्यायालय ने इस मामले में कहा, “शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों की गवाही पर विचार करने के बाद, इस न्यायालय की राय है कि प्रथम दृष्टया आरोपित सुनीता केजरीवाल के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराधों का मामला बनता है। इसी लिए आरोपित को तलब किया जाता है।”

नियमानुसार, कोई भी नागरिक मात्र एक ही मतदाता पहचान पत्र रख सकता है और एक ही लोकसभा अथवा विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकता है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाते समय इस बात की पुष्टि भी करनी होती है कि आवेदक का नाम पहले से किसी सूची दर्ज तो नहीं, ऐसा होने पर एक जगह से अपना नाम मतदाता सूची से हटवाना होता है।

दो जगह पर नाम होना आपराधिक कृत्य है। यदि ऐसा सिद्ध हो जाता है कि किसी ने दो जगह अपना नाम दर्ज करवा रखा है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के अंतर्गत ऐसा अपराध करने वाले को 1 वर्ष तक की सजा अथवा जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी