न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा: एएनएम से बोले डॉक्टर, तुम्हारा ट्रांसफर करवा दिया है, विधायक को भी दी गाली

जिले के बांदीकुई उपखंड के दिलाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी कपिल धाबाई और एएनएम का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद सीएमएचओ सीताराम मीना ने आरोपी डॉक्टर को एपीओ कर दिया है। वहीं, डॉक्टर के खिलाफ एक चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 2:09:47

दौसा: एएनएम से बोले डॉक्टर, तुम्हारा ट्रांसफर करवा दिया है, विधायक को भी दी गाली

दौसा। जिले के बांदीकुई उपखंड के दिलाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी कपिल धाबाई और एएनएम का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद सीएमएचओ सीताराम मीना ने आरोपी डॉक्टर को एपीओ कर दिया है। वहीं, डॉक्टर के खिलाफ एक चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

कमेटी को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस मामले में बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा ने भी सीएमओ में शिकायत देकर आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि तबादलों पर बैन हटने के बाद एएनएम का ट्रांसफर हो गया।

एएनएम से बोले डॉक्टर, तुम्हारा ट्रांसफर करवा दिया है

पिछले दिनों देलाड़ी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा प्रभारी और एएनएम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो के अनुसार डॉक्टर कपिल धाबाई ने एएनएम को फोन कर कहा कि 'तुम्हारा ट्रांसफर करवा दिया है। अब अपना सामान पैक करना शुरू कर देना। आपको मेरे से बहस करने का रिजल्ट मिला है। ट्रांसफर तो सही तरीके से हो गया है।' इस दौरान डॉक्टर कपिल धाबाई ने एएनएम से गाली-गलौच की और आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

विधायक भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

डॉक्टर ने एएनएम से कहा कि 'तू तेरी नौकरी में कभी सक्सेसफुल हो जाए तो मुझे बता देना। ये विधायक गुर्जर-मीना के खिलाफ है, लेकिन तू इसकी समाज की है। तेरा ट्रांसफर सबसे पहले करवाया है। मेरी रिकॉर्डिंग करके किसी को भी सुना देना, तेरी कोई नहीं सुनेगा। मेरी कुर्सी तू हिला नहीं सकती और तेरी कुर्सी मैंने उखाड़ फेंकी। यहां का विधायक भी मेरी कुर्सी नहीं हिला सकता। वो कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरा।' इस दौरान डॉक्टर कपिल धाबाई ने विधायक भागचंद टांकडा के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

विधायक ने सीएमओ में की शिकायत

वहीं, इस मामले में विधायक भागचंद टांकडा ने बताया कि वो डॉक्टर को नहीं जानते हैं। बांदीकुई में पहले ही डॉक्टरों की कमी है। ऑडियो में डॉक्टर ने बिना मतलब उन्हें भी गाली दी है। इसकी शिकायत उन्होंने सीएमओ में की है। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी सीताराम मीना ने डॉक्टर कपिल धाबाई को एपीओ कर दिया है। वहीं, चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

एएनएम संघ देगा धरना

एएनएम से अभद्र भाषा और गाली-गलौच करने के मामले में एएनएम संघ सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ धरना देगा। एएनएम संघ आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सस्पेंड करने की मांग पर अड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट