Reserve Bank of India का banks को निर्देश
— D बैंक फ्रॉड से मिलेगी राहत
👉🏻 1600 वाले नंबर से ही आएगी बैंक की कॉल
👉🏻 140 वाले नंबर से ही आएगी प्रचार के लिए voice call और SMS
जागरूक रहें, सुरक्षित रहें pic.twitter.com/l5u8wdTj5Q
RBI ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि इन दिनों साइबर अपराधी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल फ्रॉड के लिए कर रहे हैं। वे मोबाइल नंबर के जरिए कॉल और मैसेज करके लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जिनमें बैंक के नाम पर कॉल और मैसेज करके उनके साथ फ्रॉड किया गया है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपनी आधिकारिक X हैंडल से भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के बारे में यूजर्स को बताया है। भारतीय रिजर्व बैंक की इस गाइडलाइंस का फायदा उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स को होगा, जिनके नंबर पर अलग-अलग नंबरों से बैंकिंग सेवाएं संबंधित कॉल आते हैं। यूजर्स केवल 1600 और 140 नंबरों से आने वाले कॉल्स से सही और फर्जी कॉल की पहचान कर सकते हैं।
















