न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड के पलामू जिले में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाकर धूप सेंक रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन तार; 3 की मौत

झारखंड के पलामू जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग नदी में नहाने के बाद चबूतरे पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। मंगलवार दोपहर लहर बंजारी गांव में कुछ लोग कोयल नदी में स्नान करने के बाद एक सार्वजनिक चबूतरे पर बैठकर धूप सेंक रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 8:57:30

झारखंड के पलामू जिले में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाकर धूप सेंक रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन तार; 3 की मौत

झारखंड के पलामू जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग नदी में नहाने के बाद चबूतरे पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। मंगलवार दोपहर लहर बंजारी गांव में कुछ लोग कोयल नदी में स्नान करने के बाद एक सार्वजनिक चबूतरे पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। इसी बीच हवा चलने से 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलसकर जख्मी हो गए। वहीं कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने जैसे तैसे मामले को शांत किया है।

मृतकों की पहचान लहर बंजारी गांव के नावाडीह टोला निवासी 55 वर्षीय सुरेश चौधरी, 42 वर्षीय बुटन चौधरी, 24 वर्षीय कुश्वर चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मची गई।

वहीं, तीन लोग जख्मी हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। तीनों को इलाज के लिए गढ़वा के मझिगांव स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में 65 वर्षीय लखन चौधरी, 62 वर्षीय रामसुंदर चौधरी व 63 वर्षीय रामकेश्वर चौधरी शामिल हैं।

घटना की सूचना मोहम्मदगंज बिजली सब स्टेशन को दी गई, लेकिन जब तक बिजली सप्लाई बंद की गई, तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद घटनास्थल पर उंटारी, पांडु, रेहला की पुलिस मौके पर पहुंची।

मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंझीआंव पुल के समीप उंटारी-मंझीआंव रास्ते को जाम कर दिया। पलामू गढ़वा का संपर्क कट गया। दोनों छोर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शनकारी बिजली विभाग के वरीय अधिकारी को मौके पर आकर मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

(फोटो : आजतक)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत