न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : 50 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी ना होने पर कर दी गई गर्भवती महिला की हत्या!

उत्तरप्रदेश के मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़पुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें तीन माह की गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 6:16:57

मेरठ : 50 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी ना होने पर कर दी गई गर्भवती महिला की हत्या!

उत्तरप्रदेश के मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़पुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें तीन माह की गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर 50 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान 22 वर्षीय नीतू के रूप में हुई जो तीन माह की गर्भवती थी। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान नीतू की मां शिखा, बहन अन्नू सहित परिवार के अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल रहा। इस मामले में पति तरुण, सास सरला, ससुर धनपाल और जेठ भूरू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भूड़पुर निवासी तरुण मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसकी शादी 25 फरवरी 2020 को गांव मंडौरा थाना दौराला निवासी नीतू पुत्री वेदपाल से हुई थी। नीतू के चाचा देवेंद्र का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति तरुण, सास सरला, ससुर धनपाल और जेठ भूरू नीतू का उत्पीड़न कर रहे थे। उनकी ओर से नगदी और बाइक की मांग की जा रही थी। इसके चलते नीतू के साथ कई बार मारपीट की गई। सुसराल पक्ष के लोगों ने कई बार समझौता भी किया था। वहीं देवेंद्र के मुताबिक, मंगलवार रात करीब दस बजे गांव भूड़पुर निवासी एक युवक ने फोन पर सूचना दी कि उसकी भतीजी के साथ मारपीट की गई है और उसकी मौत हो गई है। वह गांव के कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। मायके वालों का आरोप है कि नीतू को फंदे पर लटकाकर मारा गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप