न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी की सुरक्षा में चूक, गाड़ी के आगे आई महिला, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

बताया जा रहा है महिला को कुछ घरेलू समस्या है और वह पीएम मोदी को अपनी बात बताना चाहती थी। वह सड़क किनारे खड़ी होकर पीएम के आने का इंतजार कर रही थी और उनकी गाड़ी देखते ही सामने कूद गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 7:41:50

PM मोदी की सुरक्षा में चूक, गाड़ी के आगे आई महिला, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

रांची। झारखंड की राजधानी पहुंचे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुधवार को जब पीएम झारखंड के एकदिवसीय दौरे पर थे उनके काफिले के आगे एक महिला आ गई। यह देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए और महिला को तेजी से काफिले के सामने से हटा दिया गया। इस दौरान पीएम का काफिला कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम संगीता झा था और वह अपने घरेलू विवाद की शिकायत पीएम के सामने रखना चाहती थी। पीएम की सुरक्षा में चूक होना गंभीर मामला होता है ऐसे में इसकी जांच की जा रही है और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में रांची में बुधवार को बड़ी चूक हुई। पीएम मोदी की गाड़ी के सामने अचानक एक महिला कूद पड़ी। चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर हादसा होने से बचा लिया। महिला को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की जा रही है।

घटना उस वक्त हुई जब पीएम मोदी सुबह रांची में बने बिरसा मेमोरियल जा रहे थे। मामला कोतवाली थाना और लालपुर थाना क्षेत्र के बीच का है। एसएसपी आवास से आगे रेडियम रोड पर पीएम मोदी की कार के आगे अचानक एक महिला दौड़ती हुई आ गई।

बताया जा रहा है महिला को कुछ घरेलू समस्या है और वह पीएम मोदी को अपनी बात बताना चाहती थी। वह सड़क किनारे खड़ी होकर पीएम के आने का इंतजार कर रही थी और उनकी गाड़ी देखते ही सामने कूद गई। आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।

पीएम के काफिले में इस तरह सुरक्षा चूक से हड़कंप मच गया है। उच्च स्तरीय जांच बिठा दी गई है। कुछ पुलिस अधिकारियों पर इसकी गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि पीएम मोदी जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी कई उपहार लेकर झारखंड आए। रांची में मंगलवार रात उनका रोड शो भी हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे