न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : 24 घंटे में पकड़ी गई मासूम को अगवा करने वाली महिला, एक लाख रुपये में बेचने की थी तैयारी

माता-पिता को दारू पिलाकर एक महिला पांच महीने के मासूम को अगवा कर ले गई थी और उसे एक लाख रुपये में बेचने की तैयारी कर रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Sep 2021 4:13:39

चंडीगढ़ : 24 घंटे में पकड़ी गई मासूम को अगवा करने वाली महिला, एक लाख रुपये में बेचने की थी तैयारी

पंजाब के चंडीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था जिसमें माता-पिता को दारू पिलाकर एक महिला पांच महीने के मासूम को अगवा कर ले गई थी और उसे एक लाख रुपये में बेचने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे में ही मासूम को अगवा करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी महिला को जिला अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पूजा ने बताया है कि उसे पता चला था कि लुधियाना के एक दंपती को एक बच्चे की जरूरत है। इसके लिए वह एक लाख रुपये तक देने को तैयार हैं। यह बात सुनकर वह चंडीगढ़ आ गई। पूजा पहले से ही मासूम की मां संतरा देवी को जानती थी। उसे पता था कि उसके तीन बच्चे हैं। वह पूरी योजना के साथ बस अड्डे पहुंची और बच्चे का अपहरण उसे ले गई। प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि पूजा चोरी के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, जयपुर के गांव छतारा की रहने वाली संतरा देवी अपने पति और तीन बच्चों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस अड्डे पर रहकर गुब्बारे बेचती है। रविवार रात उसकी जानकार महिला पूजा (25) उससे मिलने आई। उसने पति-पत्नी के साथ मिलकर शराब पी। दंपती जब शराब के नशे में धुत होकर सो गया तब पूजा उनके पांच महीने के बच्चे को लेकर चंपत हो गई। सुबह जब संतरा देवी उठी तो उसका पांच महीने का बच्चा गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उसने पूजा को फोन किया। पूजा ने बताया कि उसका बेटा उसके पास है और वह थोड़ी देर में आकर उसे दे जाएगी।

काफी इंतजार के बाद संतरा देवी ने दोबारा फोन किया तो पूजा का मोबाइल फोन बंद मिला। संतरा देवी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और पूजा की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि आरोपी पूजा लुधियाना में है। पुलिस टीम लुधियाना पहुंची तो पता चला कि पूजा लुधियाना से चंडीगढ़ पहुंच गई है। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने पूजा को मलोया के सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल